हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आ रही है न्यू जनरेशन बाइक Kabira KM 5000, 2 घंटे में होगी चार्ज और देगी 344 kmph की रेंज, जानें कीमत

विज्ञापन
kabira km5000

Kabira KM 5000: गोवा बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप कंपनी कबीरा मोबिलिटी ने अपनी बाइक केएम 5000 से पर्दा उठा दिया है। फास्ट चार्जर से यह डैशिंग बाइक 2 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 344 kmph तक चलती है।

अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ धाकड़ पावर ट्रेन

जानकारी के मुताबिक यह धांसू बाइक साल 2024 के शुरूआत में लॉन्च होगी। यह क्रूजर बाइक है जिससे युवाओं को ध्यान में रखकर अट्रैक्टिव डिजाइन दिया गया है। बाइक में सिंगल साइड स्विम आर्म मिड-ड्राइव पावर ट्रेन मिलता है। कंफर्ट के लिए बाइक की सीट में को खास शेप दी गई है।

मोटरसाइकिल में 188 kmph की टॉप स्पीड 

यह मोटरसाइकिल 188 kmph की टॉप स्पीड देती है। केएम 5000 बाइक में 11.6 kWh वाटर कूल्ड एलएफपी बैटरी पैक दिया जाएगा। फ्रंट और रियर में हैवी सस्पेंशन दिए गए हैं, जो खराब रास्तो में राइडर को अधिक झटकों से बचाताा है। फिलहाल कंपनी ने बाइक की कीमत के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह बाइक 3.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

विज्ञापन

7 इंच टच स्क्रीन डिजिटल डैशबोर्ड

बाइक में 4जी कनेक्टिविटी, 7 इंच टच स्क्रीन डिजिटल डैशबोर्ड, टर्न बी टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल जैसे सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, अगले पहिये पर ट्विन डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये पर ड्यूल चैनल एबीएस के साथ सिंगल डिस्क मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola