Joe Biden: G20 summit 2023 में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत में पहुंच चुके हैं। उनके साथ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के लगभग 300 स्पेशल कमांडो और काफिलें में करीब 60 कारें भी उनके साथ आई हैं। जिस कार में वह खुद सफर करते हैं उसे ‘The Beast’ कहा जाता है।
सुपर सेफ कार के आगे भारत की सभी गाड़ियां फेल
यह दुनिया की सुपर सेफ लिमोजिन कार में से एक है। जिसके आगे भारत की सभी गाड़ियां फेल हैं। आइए आपको बताते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के कार के 5 दमदार सेफ्टी फीचर्स। हालांकि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने सिक्योरिटी रीजन से कभी इनकी पुष्टि नहीं की है। यह limousine कार कंपनी ने खास राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए बनाई है।
Joe Biden limousine car
1. मिसाइल हमला तक रोकने में सक्षम
यह जानदार कार सड़क पर चलते हुए किसी भी कैमिकल, गोला-बारूद, गोली और मिसाइल हमले तक को झेलने में सक्षम है। यह धांसू कार बुलेट फ्रूफ है। कार में शॉटगन लगी हुई है। सेफ्टी के लिए कार में 5 इंच का मोटा विंडो ग्लॉस मिलता है।
2. चढ़ा हुआ है वीआईपी नंबर
चूंकि जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं तो इस कार पर ’46’ नंबर लिखा हुआ है। यह स्टील और टाइटेनियम से बनी हुए सॉलिड कार है। इस कार में रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड हैं। कार का केबीन साउंड प्रूफ है। कार में ड्राइवर और रियर सीट में पार्टिशन है।
3. हमला होने पर करंट मारती है
आतंकी हमले को रोकने के लिए इस कार में 120 वोल्ट का करंट देने तक का फीचर दिया गया है। वहीं, जरूर पड़ने पर किसी हॉलीवुड मूवी के सीन की तरह सड़क पर तेल की परत बिछा देती है। कार में अगर ड्राइवर तक आपकी आवाज जा रही होती है तो आपको इसका अलर्ट मिलता है।
Joe Biden limousine car
4. जानें किस मैटेरियल से बनी
यह कार कुल 10 टन की है। इसे बनाने में 8 इंच के मोटे मेटल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एल्यूमीनियम और सेरिमिक का उपयोग है। महज 15 सेकंड में यह कार 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार करीब 18 फीट लंबी है।
5. मिलते हैं यह एडवांस फीचर्स
कार .44 मैग्नम बुलेट तक को रोक सकती है। इसमें नाइट विजन, आंसू गैस ग्रेनेड फेंकने का फीचर है। हमला होने पर कार में ऑटोमैटिक ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम और कार में एक ब्लड फ्रिज है। वहीं, इसमें ड्राइवर से बात करने के लिए इसमें माइक्रोफोन और बाहर की तरफ आवाज पहुंचाने के लिए स्पीकर लगे हुए हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines