हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाइक के साथ मिल रहा 1 महीने का पेट्रोल फ्री, जानें पूरी स्कीम

Jawa-Yezdi year end discount offer details in hindi: कंपनी चार साल या 50000 km तक एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इसके अलावा 10000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और एसेसरीज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Jawa-Yezdi year end discount offer

Jawa-Yezdi year end discount offer details in hindi: Czech ब्रांड Jawa की बाइक्स इंडिया में Yezdi के नाम से बिकती हैं। year end पर Jawa-Yezdi लोगों के लिए नए साल का गिफ्ट लेकर आया है। दरअसल, कंपनी ने ‘Keep Riding’ campaign लॉन्च की है। जिसमें कंपनी की नई बाइक खरीदने वाले चुनिंदा कस्टमर एक माह तक फ्री पेट्रोल के हकदार बन सकते हैं। हालांकि यह पेट्रोल कितना लीटर दिया जाएगा या लोगों को कैसे चुनेंगे इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Yezdi Roadster

लुक्स और पावरट्रेन में royal enfield को टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 December, 2023 तक बाइक खरीदने वाले इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। Yezdi Roadster और Jawa 42 के सभी वेरिएंट पर यह ऑफर लागू है। इसके अलावा कंपनी 30000 रुपये तक के एक्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और अन्य छूट शामिल है। Jawa-Yezdi की मोटरसाइकिल लुक्स और पावरट्रेन में royal enfield को टक्कर देती है।

विज्ञापन

एसेसरीज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट

Jawa-Yezdi year end पर चार साल या 50000 km (जो पहले पूरा हो जाए) तक एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। नई बाइक खरीदने के दौरान अपनी पुरानी बाइक देने पर 10000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस सब के अलावा कुछ स्पेसिफिक एसेसरीज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट भी मिल रहा है। Jawa इंडिया में Jawa 42, 42 Bobber, Perak और Roadster को ऑफर करती है। वहीं, Yezdi के बैनर तले हमें Yezdi Roadster, Scrambler और Adventure मॉडल मिलते हैं। Yezdi Roadster इंडिया में शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। वहीं, Jawa 42 का बेस प्राइस 1.98 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

Yezdi Roadster

Yezdi Roadster की बात करें तो यह कंपनी की हाई डिमांड बाइक है। स्टाइिलश लुक में यह बाइक 790 mm की सीट हाइट के साथ आती है। इसमें 334 cc की इंजन कैपेसिटी मिलती है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें आरामदायक सीट के साथ 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी बाइक  में 28 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। यह शुरुआती कीमत 2.07 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola