इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी iVOOMi एनर्जी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर JeetX ZE को लॉन्च कर दिया है। यह एक फैमिली स्कूटर है। इस नए स्कूटर को एक लाख किलोमीटर तक टेस्ट किया है। इसे डेवलप करने में करीब 18 महीनों का समय लगा है। इसमें न सिर्फ स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है बल्कि इसमें कई अच्छे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
कीमत
नया iVOOMi JeetX ZE इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 वेरिएंट में आया है। इसकी कीमत 79,999 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इस स्कूटर को 8 रंगों में पेश किया गया है। इस नए स्कूटर की बुकिंग10 मई से शुरू होगी। इस स्कूटर को 2.1kWh, 2.5kWh और 3kWh बैटरी पैक में उतारा है।
फीचर्स है खास’
डिजाइन के मामले में यह स्कूटर स्टाइलिश है। इसमें एक लंबी सीट लगाई गई है जिसकी वजह से दो लोग आराम से इस पर बैठ सकते हैं। इसमें बड़ा लेगरूम और बूट स्पेस दिया गया है, इसलिए इसमें सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है। इस स्कूटर में 1350mm व्हीलबेस मिलता है।
कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। स्कूटर में टर्न बाय टर्न नेविगेशन की भी सुविधा मिलती है। इस स्कूटर की बैटरी IP67 से लैस है, जिससे बैटरी पानी से खराब नहीं होगी।
फुल चार्ज में 170 किलोमीटर की मिलेगी रेंज
इस नए स्कूटर में थर्ड जेनरेशन बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 170 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है, जिसे आप आसानी से निकालकर चार्ज कर सकते हैं। इस स्कूटर की चेसिस, बैटरी और पेंट पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। भारत में इसका मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक से होगा।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन से भी सस्ती बाइक्स! 110km की माइलेज और कीमत 60 हजार से कम
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
19 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines