भारतीय में एक और इलेक्ट्रिक बाइक की एंट्री हो चुकी है। Odysse ने भारत में सबसे सस्ती स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाइक का नाम Odysse Evoqis Lite रखा है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है और इस कीमत में ऐसा डिजाइन आपको भारत में किसी और बाइक में देखने को नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं इस बाइक में कई अच्छे फीचर्स भी शामिल किये गये हैं। कंपनी ने इस बाइक के जरिये यूथ को टारगेट करने की कोशिश की है। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स के बारे में …
Odysse Electric Evoqis Lite के फीचर्स
ओडिसी की इस सस्ती स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक में 60V की बैटरी को दिया गया है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें लगी मोटर से इसे अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मिलती है। सिटी राइड के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी और इस पर लगे ग्राफिक्स इसे वाकई आम इलेक्ट्रिक बाइक से अलग बनाते हैं।
Odysse Evoqis Lite इलेक्ट्रिक बाइक में की-लैस इग्निशन, मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स, मोटर कट-ऑफ स्विच, एंटी थेफ्ट लॉक और स्मार्ट बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई बाइक के लॉन्च पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के फाउंडर नमिन वोरा ने कहा कि, हम स्पोर्टी राइड को पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर बना रहे हैं। यह परफॉरमेंस और किफ़ायतीपन का एक बेहतरीन तालमेल है, जिसे उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो बिना किसी समझौते के रोमांच चाहते हैं और साथ ही पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुँचाना चाहते।
किनसे होगा मुकाबला
Odysse Evoqis Lite इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला Oben Rorr, Revolt, Ola, Kabira, Matter जैसी निर्माताओं की इलेक्ट्रिक बाइक्स के साथ होगा। अब देखना होगा भारत में इस बाइक को कितना पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: 35 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक, देखते ही देखते बन गई NO.1, होंडा शाइन को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
10 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
15 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
17 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines