Scooter Care Tips: अक्सर देखने में आता है कि सुबह-सुबह स्कूटर स्टार्ट होने में काफी दिक्कत करता है, फिर चाहे सेल्फ स्टार्ट हो या फिर किक स्टार्ट। कई बार काफी दिन बीत जाते हैं लेकिन लोग स्कूटर का इस्तेमाल नहीं करते … जिसकी वजह से स्कूटर के स्टार्ट होने में समस्या आती है और धीरे-धीरे यह बढ़ती रहती है।
आपको बता दें कि हर स्कूटर में कई सेंकडों पार्ट्स होते हैं और हर पार्ट अहम् होता है। उनमें से बैटरी भी खास है लेकिन कुछ गलतियों की वजह से बैटरी कमजोर होना शुरू हो जाती है। यहां हम आपको बैटरी रख रखाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
बैटरी टर्मिनल को साफ़ रखें
आपको अपने स्कूटर में लगी बैटरी की सफाई बेहद जरूरी है। महीने में दो बार बैटरी और टर्मिनल की जांच जरूर करें। बैटरी टर्मिनल के पास कई बार एसिड जमा हो जाता है जिसे समय पर साफ करना बेहद जरूरी है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किये जाता है।
बैटरी बताएगी अपनी सेहत
रात में स्कूटर चलाते समय अगर हेडलाइट की रोशिनी बार-बार कम या तेज हो रही है, या फिर हॉर्न की आवाज में कम होने लगे तो समझ जाना चाहिए कि बैटरी में गड़बड़ है। बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान नज़र आने लगे तो भी यह इस बात के संकेत हैं कि बैटरी में गड़बड़ है। अगर स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो भी यह इस बात का संकेत है कि बैटरी की सेहत खराब है।
ऐसे बढ़ सकती है बैटरी की लाइफ
अगर आप कभी-कभी स्कूटर चलाते हैं तो फिर आपको हफ्ते में 3 दिन स्कूटर को स्टार्ट करके छोड़ दें। आप चाहें तो एक छोटा सा चक्कर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से बैटरी चार्ज हो जाएगी और बैटरी की लाइफ बढ़ जायेगी।
यह भी पढ़ें: Sana Makbul Car Collection: बिग बॉस की विनर घूमती है इस लग्जरी कार में, चौंका देगी कीमत
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines