Hyundai Verna VS Maruti Brezza: सेडान कार में जहां लग्जरी के साथ आरामदायक राइड मिलती है। वहीं, एसयूवी की ऊंची सीट हाइट कार चलाने में कम्फर्ट प्रदान करती है। आइए आपको सेडान सेगमेंट की धाकड़ कार Hyundai Verna और धांसू एसयूवी Maruti Brezza की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ेंः 2000 रुपये में घर ले जाएं TVS की यह धांसू बाइक, 83 kmpl की माइलेज और मिलेंगे शानदार फीचर्स
Maruti Brezza में मिलती है 25 Kmph की माइलेज
यह कार शुरुआती कीमत 9.14 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलती है। इसके स्मार्ट हाइब्रिड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ S-CNG मिलती है। यह दमदार कार पेट्रोल में 19 kmpl की माइलेज देती है। वहीं, CNG में यह कार 25 Kmph की माइलेज देती है। कार का जबरदस्त इंजन 87.8 ps की पावर देता है और 121.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Maruti Brezza CNG में डुअल टोन मिलता है। Maruti Brezza CNG डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 12.05 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी गई है।
फाइल फोटो
हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर
Maruti Brezza में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार चार स्पीकर वाले साउंड सिस्टम के साथ मिलती है। इसमें पैडल शिफ्टर्स (एटी वेरिएंट), सिंगल-पैन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में यात्री सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं।
Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दो विकल्प मिलते हैं। कंपनी की यह न्यू जेनरेशन कार 19Kmph की हाई माइलेज देती है। यह शानदार सेडान कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसके 4 वेरिएंट ऑप्शन EX, S, SX और SX (O) में बाजार में मिलते हैं। यह 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ आती है और 113 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: Uber, Rapido बाइक टैक्सियों पर जारी रहेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
ब्लाइंड स्पॉट और लेन डिपार्चर अलर्ट
कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलता है। Hyundai Verna में सेफ्टी के लिए ADAS, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में कुल 9 कलर ऑप्शन आते हैं।
फाइल फोटो
कार में हिल स्टार्ट असिस्ट और 6 एयरबैग
कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। कार में हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सेफ्टी फीचर्स हैं। कार 4535mm लंबी, 1765mm चौड़ी और 1475mm ऊंची है। कार का व्हीलबेस 2670mm है और 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines