हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इनमें है दम, ये हैं 15 लाख से कम कीमत वाली टर्बो पावर इंजन गाड़ियां

Hyundai Venue N में पावरफुल 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 118 bhp की पावर देता है।

विज्ञापन
turbo engine cars

Hyundai Venue N: बाजार में पेट्रोल इंजन हो या डीजल दोनों इंजन टाइप में टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन सामान्य इंजन से अधिक पावर और टॉर्क जनरेट करता है। जिससे सड़क पर हाई स्पीड और परफॉमेंस मिलती है। आइए आपको इस खबर में 15 लाख से कम कीमत वाली ऐसी ही टर्बो इंजन गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

टर्बो इंजन क्या है

टर्बो इंजन में टरबाइन व्हील और कंप्रेसर व्हील होते हैं। यह टर्बोचार्जर डिवाइस वाले व्हीकल में काम करता है। सड़क पर चलते हुए यह सामान्य इंजन से अधिक पावर देता है। इस इंजन टाइप से ऊंचाई, उबड़ खाबड़ रास्तों या पहाड़ों पर स्मूथ राइड मिलती है। टर्बो इंजन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन टाइप में मिलता है। यह सामान्य इंजन से कम प्रदूषण उत्पन्न करता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें टर्बो इंजन के  बारे में 

विज्ञापन

Hyundai Venue N

इसमें पावरफुल 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 118 bhp की पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है। Hyundai Venue N का बेस मॉडल 12.08 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 998 cc का इंजन है, यह पेट्रोल इंजन कार है। इस एसयूवी कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में मिलते है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Venue N

विज्ञापन

Citroen C3

इस स्टाइलिश कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और टर्बो दोनों इंजन ऑप्शन मिलता है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन कार है, जो सामान्य इंजन में 81 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देती है। वहीं, टर्बो इंजन पर यह कार 109 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क देती है। यह कार शुरुआती कीमत 6.16 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कंपनी कार में 19.3 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। इसमें 1198 और 1199 cc का इंजन मिलता। यह 5 सीटर कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola