Hyundai Santa Fe: हुंडई के बेड़े में हर आय वर्ग के लिए एक धांसू कार है। अपनी इसी खासियत को ध्यान में रखते हुए कंपनी न्यू जेनरेशन कार लेकर आ रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी 10 अगस्त को अपनी नई कार Hyundai Santa Fe को लॉन्च करने वाली है।
शुरुआती कीमत 28.32 लाख रुपये एक्स शोरूम
बॉक्सी लुक में यह कार कंपनी की Exter से अलग होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें यह हुंडई का पुराना मॉडल है, जिसे कंपनी नए रंग रूप में लेकर आ रही है। इससे पहले Hyundai Santa Fe जब बंद की गई थी तब यह शुरुआती कीमत 28.32 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 31.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती थी।
2.5 लीटर इंजन वाली 7 सीटर कार
कार में 2.5 लीटर का इंजन मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है। कार में भविष्य को ध्यान में रखकर अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाएंगे। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ट्यूबलेस टायर ऑफर किए जाएंगे।
बड़े अलॉय व्हील और एडवांस फीचर्स
10 अगस्त को कंपनी अपनी इस कार से पर्दा उठाएगी। कंपनी इसकी डिलीवरी आदि के बारे में आगे जानकारी शेयर करेगी। इसमें एलईडी लाइट, 21 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन होगा। कारा में एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, 360 कैमरा जैसे फीचर मिल सकते हैं।
डिस्कंटीन्यू के समय यह था पावरट्रेन
कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। Hyundai Santa Fe में क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर होंगे। जब यह कार डिस्कंटीन्यू किया गया तब इसमें 2199 cc का डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। कार 194.3 Bhp की हाई पावर देती थी। इसमें 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन है। कार 14.74 kmpl तक की माइलेज देती थी।।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
8 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
9 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
9 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines