Grand i10 NIOS price hiked: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्रैंड आई 10 नियोस की कीमत इजाफा कर दिया है। ग्राहकों को अब यह कार महंगी पड़ेगी और जिसकी वजह से जेब पर भी असर पड़ेगा। ग्रैंड आई 10 नियोस एक शानदार कार है जो मारुति सुजुकी स्विफ्ट को काफी टक्कर देती है, स्विफ्ट की तुलना में यह काफी स्ट्रोंग और बेहतर क्वालिटी से भी लैस है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते नहीं अब आपको ग्रैंड आई 10 कितना महंगा पड़ने वाली है, साथ ही जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में…
15,000 रुपये महंगी हुई Grand i10 NIOS
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई ग्रैंड आई 10 नियोस की कीमत में 15200रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है। ग्रैंड आई 10 नियोस की कीमत में 6000 रुपये से लेकर 15200 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है। इस कीमत में CNG मॉडल भी शामिल है। सबसे कम कीमत इसके बेस मॉडल ERA की बढ़ी है। इस कार में कुल 12 वेरिएंट मिलते हैं। कार की नई कीमत अब 5.98 लाख रुपये से लेकर 8.62 लाख रुपये तक जाती है।
फीचर्स की बात करें तो Grand i10 NIOS के लाइन-अप में एक नया वेरिएंट को शामिल किया है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले, ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल (FATC), पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 15 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स और क्रोम आउटसाइड डोर हैंडल समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। कार में 6 एयरबैग्स समेत 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है ताकि ग्राहकों को इसमें पूरी सेफ्टी मिले।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए Grand i10 NIOS में कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो CNG में भी उपलब्ध है। इंजन की पूरी डिटेल्स यहां दी जा रही है…
- इंजन: 1.2L Kappa Petrol/CNG
- पावर: 82PS (petrol)
- 69PS (CNG )
- टार्क: 113.8Nm (Petrol)
- 95.2Nm (CNG )
- माइलेज: 27.3km/kg (MT)
- 20.7 kmpl (MT)
- 20.1 kmpl (AMT)
Grand i10 NIOS पर ऑफर
अगर आप इस महीने ग्रैंड आई 10 नियोस खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन यह ऑफर सिर्फ 28 फरवरी तक ही लागू है।
यह भी पढ़ें: India EV industry: भारत में 5 साल बाद 2.80 करोड़ से ज्यादा होंगे इलेक्ट्रिक वाहन
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines