Hyundai Exter VS Maruti Fronx: हुंडई ने हाल ही में अपनी धाकड़ कार Exter पेश की गई है। यह कार बाजार में 10 जुलाई को लॉन्च होगी। वहीं, मारुति की Fronx कंपनी की नई एसयूवी कार है, जो बाजार में क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर दे रही है। आइए आपको इन दोनों कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Hyundai Exter
5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Hyundai Exter में 18 से 20 kmpl की माइलेज मिलेगी। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। कंपनी की यह माइक्रो एसयूवी कार है। कार की लंबाई करीब 3.8 मीटर है और अनुमान है यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेगी। Hyundai Exter में स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है। यह पांच सीटर कार है।
फाइल फोटो
कार में 1.2-लीटर इंजन
Hyundai Exter में EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में सिंगल पैन सनरूफ मिल सकती है। इसमें डैश कैम मिलेगा, जो सड़क हादसे कम करने और कार चोरी की घटनाओं को कम करने में मददगार होगा। कार में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है। कार में 1.2-लीटर इंजन मिलेगा, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
Maruti Suzuki Fronx
फुल LED कनेक्टेड RCL लाइट
कार की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। इसमें जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन के एलॉय व्हील दिए गए हैं। यह दमदार कार शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। यह कार 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन में पेश की गई है। इसमें फुल LED कनेक्टेड RCL लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। कार में 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन दिया गया है।
फाइल फोटो
1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन
कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है। Fronx 1.2 AMT करीब 22.89 kmpl की माइलेज देती है। कार में हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है। कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines