Hyundai Creta facelift: हुंडई की क्रेटा कंपनी की एसयूवी सेगमेंट की धाकड़ कार है। आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर 2023 में Hyundai Creta के कुल 13077 यूनिट्स की सेल हुई। हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद में क्रेटा के नए अपडेट वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसके बाद क्रेटा लवर्स की बेसब्री बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नई कार की लाइट और ग्रिल में पुरानी के मुकाबले और मस्कुलर लुक मिलेगा। इसमें सनरूफ का ऑप्शन मिलेगा। यह कार अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर में मिलेगी
कार में 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जर
नई कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। सेंसर से चलने वाला यह सिस्टम कार को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा नई कार में 1.5 लीटर का दमदार इंजन मिलेगा। कार में टर्बो इंजन का भी विकल्प मिलगा। जानकारी के अनुसार कार में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इस पांच सीटर कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज के अलावा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और स्पीडोमीटर मिलेगा। कार में एलईडी लाइट मिलेंगी।
स्पिप्ट वर्टिकल हेडलाइट
नई Hyundai Creta साल 2024 के शुरू में पेश की जा सकती है। फिलाहल साउथ कोरियन कंपनी हुंडई ने इसके लॉन्च डेट और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। Hyundai Creta Facelift में नई ग्रिल के साथ नया बंपर मिलेगा। इसमें स्पिप्ट वर्टिकल हेडलाइट मिल सकती है। कार का धाकड़ इंजन 160 hp की पावर जनरेट करेगा। बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला Kia Seltos से होगा। इसमें डुअल टोन का भी ऑप्शन मिलेगा।
नए H-शेप के LED DRL
2024 Hyundai Creta में नए H-शेप के LED DRL मिल सकते हैं। इसमें फ्रंट केबीन में सेफ्टी के लिए दो एयरबैग मिलेंगे। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इस बिग साइज एसयूवी कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। इसमें 6 स्पीड और 7 स्पीड डुअल कलच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वर्जन मिलेंगे।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines