हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईयर एंड पर MG और Hyundai की SUV कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

हुंडई अल्कजार के पेट्रोल वर्जन पर 35000 रुपये तक का डिस्काउंट और इसके डीजल इंजन वेरिएंट पर 20000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन

Year end discount : इन दिनों बाजार में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। इसी को देखते हुए ईयर एंड में गाड़ियों की सेल बढ़ाने के मकसद से कार निर्माता कंपनियां अपनी SUV कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। जानकारी के अनुसार हुंडई अपनी 7 सीटर कार Hyundai Alcazar के पेट्रोल वर्जन पर 35000 रुपये तक का डिस्काउंट और इसके डीजल इंजन वेरिएंट पर 20000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, MG अपनी बिग साइज एसयूवी Gloster और स्मार्ट कार Astor पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आपको बता दें इससे पहले मारुति सुजुकी भी अपनी कारों पर डिस्काउंट का ऐलान कर चुकी है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें Hyundai Alcazar के बारे में 

कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस

MG अपनी बिग साइज एसयूवी Hector पर भी 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, इसमें 50000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसी तरह Hyundai की Tucson पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट आदि शामिल है। कई डिलरशिप भी अपनी तरफ से ईयर एंड और नए साल 2024 को देखते हुए गिफ्ट ऑफर या एसेसरीज पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। यह डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक लागू होगा। बता दें कि 1 जनवरी 2024 से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और ऑडी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने वाले हैं।

विज्ञापन

MG Hector

एमजी की इस कार में अलग-अलग सात वेरिएंट आते हैं। कंपनी अपनी इस एसयूवी कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ऑफर कर रही है। इसमें डीजल इंजन का भी ऑप्शन अवेलेबल है। इस कार का बेस मॉडल 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। MG Hector में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। यह सेफ्टी फीचर्स सेंसर से चलता है और चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें 14 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। बीते अप्रैल में ही इस कार का BS6 फेज 2 इंजन पेश किया गया था। यह कार Hyundai Creta, Jeep Compass और Kia Seltos को टक्कर देती है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola