Hyundai Alcazar facelift: हुंडई के बेड़े में हर सेगमेंट के लिए अलग कार है। कंपनी के पास पेट्रोल, डीजल और सीएनजी में कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अपनी धांसू एसयूवी Hyundai Alcazar facelift वर्जन लेकर आने वाला है।
नए फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप
यह कंपनी की मिड साइज एसयूवी कार है, जिसमें 7-सीट का ऑप्शन मिलता है। यह कार बाजार में Tata Safari और XUV 700 को टक्कर देती है। नए अपडेट वर्जन में नए फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप मिलने का अनुमान है। इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन के साथ धांसू कलर ऑप्शन मिलेंगे।
Hyundai Alcazar facelift
कार में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन
Hyundai Alcazar facelift में लेवल 2 ADAS मिलेगा। ADAS फीचर कार के आगे और पीछे किसी व्यक्ति या वस्तु के अधिक पास होने या हादसे का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। इस जबरदस्त कार में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।
कार में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन
कार का धाकड़ पेट्रोल इंजन सड़क पर 157 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। इस पावरफुल कार में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। कार में डीजल इंजन ऑप्शन भी है।
कीमत यह होगी, डीजल वर्जन का भी ऑप्शन
Hyundai Alcazar facelift का डीजल इंजन सड़क पर 113 bhp की पावर और and 250 Nm का टॉर्क देता है। अनुमान है कि यह कार February 2024 तक लॉन्च होगी। बताया जा रहा है कि यह कार शुरुआती कीमत 21 लाख रुपये से 27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की कीमत, फीचर और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
camouflage की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
इसके camouflage की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसके नए वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। अभी बाजार में मिल रही Alcazar का डीजल वर्जन 20 और पेट्रोल वर्जन 18kmpl की माइलेज देता है। यह बाजार में Mahindra XUV700 को टक्कर देगी। Mahindra XUV700 शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम से 26.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह पांच व सात सीट में ऑफर की जाती है।
कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है
XUV700 में 2-लीटर टर्बो इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क देती है। वहीं, कार का 2.2-लीटर डीजल इंजन 185 PS की पावर और 450 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जो इसे हाई पावर देता है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines