Car Washing Tricks: हर किसी को चमकती और साफ-सुथरी कार चलाने में मजा आता है। लेकिन अकसर Car Washing वाले कार धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। जिससे धोने के कुछ दिन बाद तक तो कार साफ लगती है। लेकिन धीरे-धीरे कार की चमक गायब हो जाती है जो हमारा आगे car rubbing polish आदि का खर्च ही बढ़ाती है।
घर में मौजूद यह चीजें लौटाएंगी कार में नई जैसी चमक
होली हो या ऑफ रोडिंग कार गंदी होने पर हमारे घर में ही मौजूद कुछ चीजों से हम कार को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि केवल चंद मिनटों में और घर से निकलने से पहले कार को कैसे साफ कर सकते हैं।
और पढ़िए – 31 KMPH है इस कार की माइलेज, खरीदने पर 40 हजार रुपये मिल रही छूट, जल्दी करो ‘गुरु’ कहीं ये ऑफर खत्म न हो…
car wash tricks
घर में मौजूद शैंपू है कई काम का
कार की सीटों डेशबोर्ड और स्टीयरिंग पर कार शैंपू का इस्तेमाल कर उसे साफ करें। अगर कार शैंपू घर में नहीं है तो बाल धोने वाले शैंपू में थोड़ा पानी मिलाकर उसे सूती कपड़े, टूथब्रश आदि से रगड़कर कार के इंटीरियर को साफ कर सकते हैं। दाग छूटाने के बाद आप साफ कपड़े से से कार को पौंछे दें।
और पढ़िए – एक बार चार्ज होने पर 700 KM चलती है, ड्राइविंग रेंज में सबका ‘बाप’ है यह EV कार, जानें कीमत
सीट साफ होंगी तो कार चलाने में आएगा ‘फील’
फैब्रिक की सीट तो शैंपू से साफ हो जाती है अगर सीटकवर लैदर या रैक्सीन के हैं तो उन्हें ड्राइक्लीन करवाएं। अगर आप ड्राइक्लीन में पैसा नहीं खर्च करना चाहते तो इसके लिए नेल पॉलिश रिमूवर या रबिंग ऐल्कोहॉल का इस्तेमाल करें। इन दोनों में जो हो उसे कॉटन बॉल में डूबोकर सीट के दाग को हटाएं। इसे करने के बाद गर्म पानी में डिश सोप की कुछ बूंदे डालकर मिला लें। फिर इस पानी में सूती कपड़ा भिगोकर उससे अच्छी तरह कार को पौंछ दें। इससे हर कैमिकल की गंद खत्म हो जाएगी।
रसोई में रखा बेकिंग सोड़ा और सिरका भी करेगा कमाल
घर में मौजूद बेकिंग सोडा से भी हम कार को साफ कर सकते हैं। बेकिंग सोडा को गर्म पानी में थोड़ा सा घोल लें। एक बाल्टी पानी में एक से दो चम्मच सोड़ा घोल लें। इसे कपड़े या ब्रश से कार के अंदर या बाहर साफ कर सकते हैं। इसी तरह घर में मौजूद सिरका का घोल बना लें। 1 बाल्टी पानी में केवल 1 कप सिरका डालें। बस इस सब के बाद गर्म पानी व डिश सोप के घोल से कपड़े की मदद से कार को पौंछ लें। इससे कैमिकल की गंद चली जाती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines