Buy Used electric scooter Tips: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट अब इतना बड़ा हो गया है कि अब इनका सेकंड हैंड मार्केट भी बड़ा हो रहा है। कुछ महीने चलाने के बाद अब लोग अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेचने में लग जाते हैं। एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर कम से कम एक लाख रुपये में आता है। लेकिन हर कोई इतना महंगा स्कूटर खरीद नहीं सकता। अब ऐसे में सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
कई वेबसाइट ऐसी भी हैं जहां पर कम कीमत में बढ़िया मॉडल मिल जाते हैं। इतना ही नहीं आपको EMI का भी ऑप्शन मिल जाता है। लेकिन पेट्रोल स्कूटर की तुलना में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय कुछ बातों का शयन रखना बेहद जरूरी हो जाता है वरना बाद में सौदा बड़ा महंगा पड़ता है। समय के साथ पैसों का भी नुकसान होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर सकते हैं।
चार्ज करके देखें
पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर को सावधानी से चेक करें। स्कूटर के हर हिस्से को ठीक प्रकार से चेक करें। इसके अलावा स्कूटर को चार्ज करके भी देखें। इससे आपको एक स्कूटर की कंडीशन का अंदाजा लग जायेगा।
स्कूटर चलाकर जरूर देखें
जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप खरीदने जा रहे हैं उसे एक बार चलाकर जरूर देख लें। ताकि आपको इस बात का पता चल जाएगा। अगर ब्रेक या सस्पेंशन में कोई दिक्कत लगे तो इसे बारे में जरूर बात करें।
सर्विस हिस्ट्री चेक करें
आप जो सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं इसकी सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपको बाइक के बारे में काफी कुछ पता चल जायेगा जो आपके लिए आगे के लिए भी सही रहेगा। इसके अलावा बाइक की बॉडी और अन्य पार्ट्स को भी देख लें।
साथ ले जाये मैकेनिक
हालांकि यह कई बार मुमकिन नही होता कि कोई मैकेनिक आपके साथ डील फाइनल करने के लिए जाए.. लेकिन अगर ऐसा संभव हो तो आपके लिए ही बेस्ट रहेगा। क्योंकि मैकेनिक, चेक करके आपको बता देगा कि इसे खरीदें या नहीं।
सभी पेपर्स ध्यान से चेक करें
पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी पेपर्स को ध्यान से देख लें, साथ ही इंश्योरेंस पेपर्स तो क्रॉस चेक करें। अगर इंश्योरेंस खत्म गया हो तों इस बारे में स्कूटर के मालिक से बात करें। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें।
NOC लेना न भूलें
पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर की NOC जरूर लें। इतना ही नहीं स्कूटर पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है, इस । अगर पुराना स्कूटर को लोन लेकर ख़रीदा गया है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।
अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको आसानी से एक अच्छा पुराना इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद पायेंगे।इस बात पर भी ध्यान दें कि एक ही जगह से डील फाइनल न करें… 2-3 जगह जाकर चेक करें…इससे आपको बेस्ट प्राइस का आइडिया मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: पुरानी कार में CNG किट लगवाने से पहले ये 5 बातें जरूर रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
39 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines