हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Honda ने वापस बुलाई अपनी बाइक्स, फ्री में बदलें जाएंगे पार्ट्स

Honda CB350 में 348.36 cc का पावरफुल इंजन है। यह एयरकूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन के साथ आती है। यह सिंगल सिलेंडर बाइक है।

विज्ञापन
Honda H’ness CB350

Honda CB350: होंडा ने अपनी H’ness CB350 और CB350RS दो मोटरसाइकिलों के लिए वालंटियर रिकॉल किया है। अगर आपके पास इनमें से कोई बाइक है तो आप दिसंबर के दूसरे हफ्ते में अपने नजदीकी डीलरशिप में जाकर बिना किसी सर्विस चार्ज के अपनी बाइक्स ठीक करवा सकते हैं चाहे आपकी बाइक किसी वारंटी में हो या नहीं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Honda CB350

रियर स्टॉप लाइट स्विच की रबड़ में खराबी

जानकारी के अनुसार इन बाइक्स के रियर स्टॉप लाइट स्विच में शिकायत आ रही है। अक्टूबर 2020 से लेकर जनवरी 2023 के बीच बनाए स्विच बदलें जाएंगे। कंपनी को जांच में यह पता चला है कि मैन्युफैक्चर द्वारा बनाने की प्रक्रिया में बरती खामी के चलते रियर स्टॉप लाइट स्विच की रबड़ में खराबी आई है। जिससे लाइट में पानी जाने से वह खराब हो रही है। इसके अलावा बाइक के बैंक एंगल सेंसर में मैन्युफैक्चरिंग की गड़बड़ी के चलते परेशानी आ रही है। अक्टूबर 2020 से लेकर दिसंबर 2021 के बीच बने सेंसर बदलें जाएंगे।

विज्ञापन

5-स्पीड गियरबॉक्स

आपको बता दें कि Honda CB350 में 348.36 cc का पावरफुल इंजन है। यह एयरकूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन के साथ आती है। यह सिंगल सिलेंडर बाइक है। जिसमें 20.78 bhp की अधिकतम पावर 5500 rpm पर और 29.4 Nm का टॉर्क 3000 rpm पर मिलता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें स्लिप असिस्ट क्लच मिलता है। वहीं, Honda H’ness CB350 बाजार में शुरुआती कीमत 2.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 2.16 लाख रुपये एक्स शोरूम में आत है। यह बाइक 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Honda CB350

मिलता है रियल टाइम अपडेट 

बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में 181 kg का कुल वजन है। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह बाइक 45.8 kmpl की माइलेज देती है। बाजार में यह बाइक Jawa, Royal Enfield Hunter 350, Triumph Speed 400 और Bajaj Dominar 400 से टक्कर देती है। इस बाइक में LED लाइट के साथ सेमी इंस्ट्र्मेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक में रियल टाइम माइलेज, स्पीड, दूरी, बैटरी, पेट्रोल आदि की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola