Honda Activa Sale Report: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही Honda ने एक बार फिर भारतीय बाजार में अपना दबदबा दिखाया है। बता दें कि होंडा का लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा (Activa) बाज़ार में जमकर धमाल मचा रहा है।
बता दें कि इंडियन स्कूटर सेगमेंट में कई ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी स्कूटर होंडा एक्टिवा मुकाबला नहीं कर पाया है। इस बात की गवाही पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट देती है।
गौरतलब है कि अगस्त-2022 में होंडा एक्टिवा ने बिक्री के लिहाज से देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस तरह एक्टिवा ने बिक्री के मामले में TVS Jupiter, Suzuki Access और Hero Pleasure को पीछे छोड़ दिया है।
30 दिनों में कितने लोगों ने खरीदा Honda Activa
होंडा एक्टिवा की पिछले महीने भारी मांग थी। साथ ही अगस्त महीने में इस स्कूटर ने जुलाई महीने की बिक्री का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। होंडा के इस स्कूटर को जुलाई महीने में 2 लाख 13 हजार 807 ग्राहकों ने खरीदा था। वहीं इस पिछले महीने यानी अगस्त महीने में 2 लाख 21 हजार 143 ग्राहकों ने खरीदा है।
Honda Activa ने पिछले साल के भी रिकार्ड्स तोड़े
होंडा एक्टिवा की बिक्री में पिछले साल अगस्त की तुलना में 8.05 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। पिछले साल अगस्त महीने में इस स्कूटर की 2 लाख 4 हजार 659 यूनिट बिकी थीं।
होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर ?
होंडा एक्टिवा के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के सबसे बड़े कारणों में से एक यह है कि होंडा अपने कई मॉडल भारतीय बाजार में बेचती है। होंडा एक्टिवा सीरीज के तीन स्कूटर बेचती है। इसमें Honda Activa 6G, Honda Activa 125 और Honda Activa Premium Edition शामिल हैं।
होंडा एक्टिवा सीरीज की शुरुआती कीमत ?
भारतीय बाजार में दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72 हजार 400 रुपये है। जो 83 हजार 198 रुपये तक जाता है।
(यह रिपोर्ट News24 के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines