Car Care Tips: गर्मी का सीजन चल रहा है, ऐसे में अगर आप कार से ज्यादा ट्रेवल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। सबसे ज्यादा गर्मी में ही वाहनों के ब्रेज डाउन होते हैं। इसलिए कार एक्सपर्ट भी यही मानते हैं कि समय पर गाड़ी की सर्विस जरूरी है। इतना ही नहीं रेगुलर मेंटेनेंस से गाड़ी का हर पार्ट बेहतर ढंग से काम करता है। यहां हम आपको 5 ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपकी कार के लिए फायदेमंद सबित हो सकती हैं।
ब्रेक और क्लच चेक करें
अपनी कार के ब्रेक पैडल और क्लच को जरूरी चेक करें और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। यदि क्लच पैडल से असामान्य आवाज सुनाई दें तो मैकेनिक से संपर्क करें। साथ ही ब्रेक पैड घिसने पर उसे तुरंत बदलवाएं। अगर आप समय रहते ये काम कर लेते हैं तो बाद में किसी बड़े नुकसान से आप बच सकते हैं।
विंडशील्ड और वाइपर की देखभाल
इस समय बारिश का भी मौसम है,ऐसे में अपनी कार के वाइपर ब्लेड्स को चेक करते रहें और सुनिश्चित करें कि वे विंडशील्ड को साफ करने में प्रभावी हैं। इसके अलावा, विंडशील्ड पर दरार या खरोंच की जांच करें। इसके अलावा बैटरी टर्मिनल्स को चेक करें और अगर गंदगी हो तो साफ़ करें।
लाइट्स पर भी डालें नजर
कार की दोनों हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, ब्रेक लाइट्स और इंडिकेटर्स भी भी जांच करें। अगर कोई लाइट ठीक से काम नहीं का रही है ओ उसकी जांच करवा लें। यदि कोई खराबी आती है तो ठीक करा लें। बल्ब खराब होने पर उसे तुरंत बदल दें।
सभी टायरों की जांच
गाड़ी के सभी टायर्स के देखभाल बेहद जरूरी है। अगर टायर्स में हवा सही होगी तो माइलेज और परफॉरमेंस में कोई कमी नहीं होगी। लेकिन टायर्स खराब हो रहे हैं और हवा सही नहीं है तो इंजन को ज्यादा मेंहनत करनी पड़ेगी। इससे फ्यूल की खपत भी बढ़ेगी और माइलेज भी कम मिलेगी। ध्यान रहे इमरजेंसी के लिए एक स्पेयर टायर हमेशा साथ रखें।
इंजन ऑयल और फ्लुइड की जांच
सबसे अहम् काम,गाड़ी के इंजन ऑयल और फ्लुइड की जांच जरूर करें। गंदा या कम ऑयल होने से इंजन को नुकसान तो होता ही है,गाड़ी भी ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है। पहुंच सकता है। साथ ही रेडिएटर और कूलेंट लेवल भी चेक करें। इंजन ठंडा रखने के लिए इंजन ऑयल और फ्लुइड की चेकिंग बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक बार अपनी कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर को भी साफ़ रखें।
यह भी पढ़ें: 2.14 लाख की नई Yezdi Adventure खरीदने से पहले जानें इसके टॉप फीचर्स
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
33 mins ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines