अगर आपकी भी इलेक्ट्रिक कार की पहली सर्विस का टाइम आ गया है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। पेट्रोल-डीजल कार की तरह इलेक्ट्रिक कार को भी रेगुलर सर्विस की जरूरत पड़ती है। अगर सर्विस पर ध्यान ना दिया जाए तो बाद में दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं। और अगर समय पर सर्विस होगी तो EV के पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और बीच सफ़र में गाड़ी ब्रेक डाउन का शिकार् नहीं होगी।
बैटरी चेक करवाना है जरूरी
इलेक्ट्रिक कार की सर्विस में सबसे जरूरी पार्ट उसकी बैटरी होती है। इसलिए बैटरी की हेल्थ का सही होना बेहद जरूरी होता है। अगर कार के बैटरी में कोई खराबी आपको लग रही है तो उसे तुरंत सर्विस के लिए ले जाएं। कार की बैटरी ठीक रहेगी तो इसकी रेंज भी ठीक रहेगी।
यह भी पढ़ें: ड्राइविंग ब्लाइंड स्पॉट क्या होते हैं ? होते हें बड़े हादसे, बचने के ये हैं उपाय
कूलेंट की मात्रा बराबर रखें
इलेक्ट्रिक कारों में इंजन नहीं होता है फिर भी उसमें कूलेंट की जरुरत होती है। इसलिए कूलेंट पर भी ध्यान दें। कूलेंट के कारण कार की बैटरी ठंडी रहती है। इसलिए सर्विस के दौरान कूलेंट बदलवा ले या टॉप अप करवा लें। इसके अलावा गाड़ी के टायर्स और ब्रेक की भी जांच करवा लें।
टायर रोटेशन का ध्यान रखें
पेट्रोल और डीजल वाहनों की तरह सर्विस के दौरान इलेक्ट्रिक कारों के भी टायर का रोटेशन जरूरी माना गया है। अन्य कारों की तुलना में EV के टायरों की सर्विस बेहद जरूरी है क्योंकि इसकी बैटरी बड़ी और भारी होती है। जिसके कारण कार का वजन भी अधिक होता है। जो सीधा कार के टायर पर आता है।
इलेक्ट्रिक कार की सर्विस के दौरान ब्रेक पैड, लाइट्स, टायर का ध्यान भी रखना चाहिए। इसके अलावा अगर ब्रेक पैड बदलने की जरूरत पड़े तो लाइट्स के दौरान ये काम भी निपटा लें। याद रखें अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे।
यह भी पढ़ें: इस महीने पुरानी कार बेचकर नई खरीदने का है प्लान तो तुरंत ये 5 काम, मिलेंगे बढ़िया दाम
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines