इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स भी आने लगी हैं। इनमें से कुछ मॉडल पहले से बिक रहे हैं। लेकिन अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से बाइक की बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है और धीरे–धीरे रेंज भी कम होने लगती है और बाद में यह सौदा काफी महंगा पड़ता है। अब गर्मी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, ऐसे में इलेक्ट्रिक बाइक की केयर बहुत जरूरी हो जाता जाती है लेकिन कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखा जाये तो गाड़ी की परफॉरमेंस में कोई कमी नहीं आएगी।
स्पीड का ध्यान रखें
पेट्रोल बाइक की ही तरह इलेक्ट्रिक बाइक को भी सावधानी से राइड करने की जरूरत होती है। इसलिए स्पीड सही रखें। ओवरस्पीडिंग करने से बचें…क्योंकि ऐसा करने से इनकी रेंज में कमी आने लगती है। अगर आप 40-60 kmph की स्पीड से इन्हें राइड करते हैं तो आपको बढ़िया ड्राइविंग रेंज मिल जायेगी। इसलिए हाई स्पीड में इलेक्ट्रिक बाइक को राइड न करें …
यह भी पढ़ें: कीमत बढ़ने से पहले मारुति और हुंडई ने दिया डिस्काउंट, 83100 तक की होगी बचत
टायर्स में सही एयर–प्रेशर
इलेक्ट्रिक बाइक के दोनों टायर्स में सही एयर प्रेशर रखें, ऐसा करने से आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी और टायर्स की भी लाइफ अच्छी रहेगी। कम या ज्यादा हवा से बाइक की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है।
बार–बार चार्ज करने बचें
अगर आप भी अपने इलेक्ट्रिक बाइक को बार–बार चार्ज करते हैं तो आज ही ऐसा करना तुरंत बंद कर दें. इससे बैटरी पर खराब असर पड़ता है। बैट्री 10-15% होने पर ही चार्ज करना चाहिए और कभी भी 100% तक चार्ज नहीं करना चाहिए।
नॉर्मल चार्जर का करें इस्तेमाल
अगर इलेक्ट्रिक बाइक के साथ फ़ास्ट और नॉर्मल चार्जर दिया जा रहा है तो कोशिश करें कि नॉर्मल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। बार बार फास्ट चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से राइडिंग रेंज में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें: मारुति से लेकर टोयोटा की 3 हाइब्रिड कारें भारत में होंगी लॉन्च, क्या ये EV से बेहतर होंगी ? जानें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines