Car buying Tips: देश में फेस्टिव सीजन शुरु होने वाला है। इस बार की तरह इस बार भी कार बाजार में रौनक देखने को मिलेगी। कार कंपनियां डीलर्स के साथ मिलकर ऑफर्स और बेस्ट डील के साथ ग्राहकों का स्वागत करेंगी। ऐसे में अगर आप इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। एक नई कार की एक्स-शो कीमत और ऑन रोड कीमत में काफी फर्क आ जाता है।
क्योंकि इसमें टैक्स और इंश्योरेंस तो शामिल होते ही हैं लेकिन साथ में कई अन्य एक्सेसरीज और ऑफर्स लगा दिए जाते हैं जिनकी वजह से गाड़ी की ऑन रोड कीमत काफी ज्यादा हो जाती है। अब जिन लोगों को नई कार खरीदने की समझ कम होती है वो डीलर्स के इस जाल में फंस जाते हैं और इनकी जेब भी ढीली हो जाती है..लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नई कार की ऑन-रोड कीमत को कम करवा सकते हैं।
एक्स–शोरूम से ऑन–रोड प्राइस में शामिल होती हैं ये चीजें
किसी भी नई कार के प्राइस ब्रेकअप में एक्स-शोरूम कीमत के साथ ही रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी प्राइस और कई प्रकार की एक्सेसरीज जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसमें भी इंश्योरेंस और एक्सेसरीज को कम ज्यादा या बदलना आपके हाथ में होता है, जिसके चलते ऑन-रोड कीमत को कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं…
इन चीजों को हटा सकते हैं
कार खरीदते समय सबसे पहले प्राइस ब्रेकअप को ध्यान से चेक करें। इसमें आप कई चीजों को हटा भी सकते हैं। डीलर आपको जो कार इंश्योरेंस ऑफर कर रहा है, अगर आपको वो समझ में न आये या आपको उससे बेहतर इंश्योरेंस कहीं और मिले तो शोरूम के बजाय बाहर से कार इंश्योरेंस ले सकते हैं जोकि आपको सस्ता ही पड़ेगा। लेकिन इस बात पर भी ध्यान दें कि कार की डिलीवरी लेते समय इंश्योरेंस पेपर आपके पास होने चाहिए, वरना आपकी कार शोरूम से बाहर नहीं जा पाएगी।
कार के इंश्योरेंस के अलावा आप इसके एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज को भी हटा सकते हैं। डीलर आपको एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज खरीदने के लिए बार-बार बोलेगा जरूर लेकिन आप अपनी जरूरत के हिसाब से लें…
इसके अलावा नई कार पर एक्सेसरीज लगवाने के लिए भी डीलर आपको बोलेगा, क्योंकि एक्सेसरीज पर ही डीलर्स को सबसे ज्यादा फायदा होता है। डीलर आपको डराएगा कि अगर आप बाहर से एक्सेसरीज लगवाते हैं तो गाड़ी की वारंटी खत्म हो जाएगी। जबकि बिना वायरिंग कट किये हुए एक्सेसरीज लगवाते हैं तो वारंटी पर असर नहीं पड़ता।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप कार को लोन पर लेना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से रेट ऑफ़ इंटरेस्ट के बारे में पता कर सकते है। आप तुलना करके यह भी जान पाएंगे कि किस बैंक से आपको फायदा मिलेगा। जो बैंक आपको कम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट दे आपको उसी के साथ जाना चाहिए … जिससे आपको कार सस्ती पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Citroen C3 Turbo AT: ट्रैफिक में ड्राइव करना होगा आसान, आ गई ये सस्ती ऑटोमैटिक कार
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
18 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
22 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
4 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines