Ola: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी OLA की गिगाफैक्ट्री तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में बननी शुरू हो गई है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस बारे में सोशल मीडिया पर फोटो और वीडिया शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें प्रति वर्ष 10 गीगावाट-घंटे (GWh) बैटरी सेल का उत्पादन करने की क्षमता होगी।
फैक्ट्री के पहले पिलर को इंस्टॉल किया गया
सीईओ ने बुधवार को Twitter पर इस बारे में वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जिसमें फैक्ट्री के पहले पिलर को इंस्टॉल किया जा रहा है। बता दें ओला के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज और लॉग9 मटेरियल भी बैटरी सेल निर्माण के लिए काम कर रही है। हाल ही में ओला ने अपनी बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री के निर्माण की घोषणा की थी। अब इस पर काम शुरू हो गया है।
गिगा को ऐसे समझे
गीगा शब्द माप की एक इकाई है, जो बिलियन का प्रतिनिधित्व करता है। बताया जाता है कि गीगा ग्रीक शब्द गिगास से आया है, जिसका अर्थ विशाल होता है। संभवत: यह ओला की सबसे बड़ी बैटरी सेल निर्माण फैक्ट्री होगी। इससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फोर-व्हिलर निर्माण में मदद मिलेगी।
OLA ने सेल में बनाया रिकॉर्ड
OLA पिछले 9 माह से सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली दोपहिया कंपनी बनी हुई है। मई में ओला ने 35 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर और इससे पहले अप्रैल में 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की थी। बता दें कंपनी के 4 kWh के बैटरी पैक से लैस ओला S1 Pro की कीमत अब 1,39,999 रुपये हो गई है, जबकि 3 KWh बैटरी पैक से लैस S1 की कीमत 1,29,999 रुपये और 3 KWh ली-आयन बैटरी पैक के साथ S1 Air की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरु होती है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
16 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
19 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines