हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Citroen की नई स्टाइलिश कार, 16 इंच के अलॉय व्हील और शानदार फीचर्स

Citroen Basalt में 16-इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए है, यह कार हाई पावर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलेगी।

विज्ञापन
citroen basalt

Citroen Basalt may be launch june 2024 details in hindi: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोन किफायती कीमत पर अपनी गाड़ियों में एडवांस फीचर्स देती है। अब कंपनी अपनी नई कार Citroen Basalt लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

बाजार में यह कार Maruti Brezza, Kia Sonet, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO को टक्कर देगी। इस कार में हाई क्लास इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। आइए आपको इस कार के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

1.2-लीटर पेट्रोल इंजन

इस स्टाइलिश कार में 16-इंच अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए है। यह कार हाई पावर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर और सीट बेल्ट रिमाइंडर का फीचर मिलेगा। कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दी गई है।

विज्ञापन

सभी एडवांस फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Citroen Basalt जून 2024 में लॉन्च हो सकती है। इसमें लंबा बोनट और फ्रंट में डैशिंग लुक्स देने वाली ग्रिल दी गई है। कार में ORVMs और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में 109 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा। यह हाई माइलेज कार है।

Citroen Basalt में मिलेंगे ये फीचर्स

  • वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • पुश-बटन स्टार्ट
  • बेस वैरिएंट में स्टील व्हील
  • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट
  • डीआरएल, फॉग लैंप के साथ बॉडी-कलर बंपर
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • रियर में ब्लैक बंपर
  • 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • कीलेस एंट्री

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola