China Driverless Delivery Van Viral: एक समय था जब चीन के प्रोडक्ट्स को भारत में मजाक के तौर पर “चाइना का माल” कहा जाता था. भरोसे पर सवाल उठते थे और क्वालिटी को लेकर तंज कसे जाते थे. लेकिन आज वही चीन टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ चुका है. ड्राइवरलेस डिलीवरी वैन को भविष्य का हीरो माना जा रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इन वाहनों को किसी खराब साइंस-फिक्शन कॉमेडी का किरदार बना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक वीडियो
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, X और Instagram पर वायरल हो रहे वीडियो में ड्राइवरलेस डिलीवरी वैन का ऐसा रूप दिख रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी. करोड़ों व्यूज बटोर रहे इन क्लिप्स में ये ऑटोनॉमस वैन मानो कंट्रोल खो चुकी हों. कहीं ये गड्ढों भरी सड़क पर रफ्तार में दौड़ती दिखती हैं, तो कहीं हाईवे के किनारे बैरियर तोड़कर दूसरी गाड़ियों से टकरा जाती हैं.
इस वीडियो क्लिप में वैन हाईवे के शोल्डर पर चढ़ती है, बैरियर पार करती है और पास से गुजर रहे वाहनों को टक्कर मार देती है. दूसरे क्लिप में तो हालत और भी अजीब है, जहां एक सेल्फ-ड्राइविंग वैन हाईवे पर दौड़ रही है और उसके पहिए में एक बाइक फंसी हुई है. यह नजारा किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं लगता, लेकिन हकीकत में यह सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है.
यूजर्स ने उड़ाया मजाक, उठाए सवाल
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “चीन की ड्राइवरलेस वैन को न कंक्रीट रोक सकती है, न बैरियर और न ही कॉमन सेंस.” वहीं कुछ लोगों ने इसे “AI का बेकाबू बीटा टेस्ट” बताया. एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “AI ने रुकावट देखी और बोला- चैलेंज एक्सेप्टेड!”
हकीकत यह है कि चीन में ऑटोनॉमस डिलीवरी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ZTO Express और J&T Express जैसी बड़ी कंपनियां हजारों Level 2 ADAS वैन का इस्तेमाल लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए कर रही हैं. ऑटोमोबाइल कंपनियां साल के अंत तक Level 3 ऑटोनॉमी की मंजूरी पाने की कोशिश में हैं.
Xiaomi हादसे के बाद सरकार सतर्क
हालांकि सरकार ने हाल के महीनों में रफ्तार पर ब्रेक लगाया है. मार्च में Xiaomi की SU7 सेल्फ-ड्राइविंग सेडान का एक बड़ा हादसा हुआ था. Anhui प्रांत में 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही यह कार बैरियर से टकरा गई, जिसमें तीन यूनिवर्सिटी छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे ने टेक्नोलॉजी को लेकर बन रहे उत्साह को झटका दे दिया.
भविष्य की उम्मीद और मौजूदा हकीकत
कंपनियां दावा कर रही हैं कि सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी आगे चलकर सड़कों को सुरक्षित बनाएगी और ट्रैफिक जाम कम करेगी. लेकिन फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. गड्ढों, अधूरे निर्माण, बाइक्स के सामने AI अभी कमजोर नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- जमीन पर बार-बार पटकाने के बाद भी नहीं टूटा ये फोन! 55 सेंकड का वीडियो आपको चौंका देगा
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines