हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सावधान! चार्जिंग से लेकर सर्विस तक भयंकर गर्मी इलेक्ट्रिक कार की ऐसे करें देखभाल, वरना लगेगा झटका

EV की बैटरी बहुत ज्यादा गर्मी (>40°C) और बहुत ठंड (<0°C) में जल्दी खराब हो सकती है। जब भी संभव हो, कार को सीधी धूप में रखने से बचें, खासकर गर्मियों में।बहुत ठंडे या गर्म मौसम में बैटरी चार्ज करना बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नए-नए मॉडल एंट्री कर रहे हैं। जिस तरह से देश में भयंकर गर्मी हो रही है, उस हिसाब से EVs की देखभाल बहुत जरूरी है। जिस तरह पेट्रोल-डीजल वाहनों की सर्विस को नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है ठीक उसी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ी की भी देखभाल बेहद जरूरी है और इनमें सबसे अहम् बैटरी की होती है। बैटरी की अच्छी देखभाल करने से इसकी लाइफ बढ़ती है, परफॉर्मेंस सुधरती है और चार्जिंग क्षमता बनी रहती है। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक का को चार्ज करने का सही तरीका

ध्यान रखें कि बैटरी को 20%-80% के बीच चार्ज रखें क्योंकि बार-बार 0% तक डिसचार्ज करना या 100% तक चार्ज करना बैटरी की लाइफ को कम कर सकता है। फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल कम करें क्योंकि  फास्ट चार्जिंग बैटरी को जल्दी गर्म कर सकती है, जिससे उसकी क्षमता पर असर पड़ता है। जब संभव हो, तो AC चार्जर (स्लो चार्जिंग) का उपयोग करें। हर बार 100% चार्ज न करें, लेकिन अगर आप लॉन्ग ट्रिप पर जा रहे हैं तब गाड़ी को 100% चार्ज करें, वरना 80-90% तक ही चार्जिंग करें। अगर आपका डेली रन बहुत कम है (50-100 किलोमीटर), तो बैटरी को हर दिन चार्ज करने की जरूरत नहीं होती।

तापमान और पार्किंग का ध्यान रखें

EV की बैटरी बहुत ज्यादा गर्मी (>40°C) और बहुत ठंड (<0°C) में जल्दी खराब हो सकती है। जब भी संभव हो, कार को सीधी धूप में रखने से बचें, खासकर गर्मियों में।बहुत ठंडे या गर्म मौसम में बैटरी चार्ज करना बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचा सकता है।

ड्राइव करने के सही तरीका

अचानक तेज एक्सीलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग से बचें, ऐसा करने से गाड़ी और बैटरी दोनों ही बेहतर होंगे और बैटरी का लोड कम पड़ेगा। हाईवे पर लगातार हाई-स्पीड पर न चलाएं,  क्योंकि हाई स्पीड पर ड्राइव करने पर ज्यादा बैटरी खर्च करती हैं, जिससे बैटरी जल्दी डिसचार्ज होती है। इसके अलावा सॉफ़्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करें। कंपनियां समय-समय पर बैटरी और कार की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए अपडेट जारी करती हैं।

बैटरी हेल्थ चेकअप कराएं

हर 6-12 महीने में अधिकृत सर्विस सेंटर पर बैटरी की जांच करवाएं। चार्जिंग पोर्ट और केबल साफ रखें, धूल या पानी से चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है, इसलिए इसे साफ और सूखा रखें।

बैटरी डिसचार्ज होने से बचें

लंबे समय तक EV को पार्क करने से पहले बैटरी को 50% तक चार्ज करें, 0% बैटरी पर कार छोड़ना बैटरी डैमेज कर सकता है।अगर गाड़ी लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो कुछ हफ्तों में बैटरी लेवल चेक करें और जरूरत पड़ने पर थोड़ा चार्ज करें।

EV बैटरी लाइफ कितनी होती है?

EV बैटरी की लाइफ 6-10 साल या 1,50,000 – 2,00,000 किलोमीटर तक हो सकती है, लेकिन सही देखभाल करने से यह और भी ज्यादा चल सकती है।

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की टॉप 5 सेडान कारें, बूट स्पेस की कमी नहीं और लम्बी दूरी के लिए हैं परफेक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें