Vehicle pollution certificate: इन दिनों राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन लगातार बढ़ रहा है। सरकार इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है। यह बेहद खतरनाक है हमारी हेल्थ के लिए। बढ़ते पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी सख्त हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दिल्ली में करीब 47000 चालान काटे गए हैं जो करीब 47 करोड़ रुपए की वसूली जा है। आपको बता दें कि ये चालान पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC Certificate) के उल्लंघन के तहत लगाया गया है। जिन लोगों के पास गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है या वो वैलिड भी नहीं है उन लोगों के पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया लग रहा है।ये चालान कोर्ट से बरी हो जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में गाड़ियों की संख्या लगातर बढ़ रही है जिसकी वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के की मानें तो अक्टूबर महीने में एक विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत ये चालान किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस महीने आश्रम चौक, आईटीओ चौक, पीरागढ़ी, आनंद विहार और महरौली समेत कई जगहों पर यातायात कर्मियों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक करीब 47,343 गाड़ियों के चालान इसलिए काटे गये क्योंकि चालकों को प्रदूषण या समाप्त हो चुके पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना पकड़ा गया। आंकड़ों के मुयाबिक इन चालानों की संख्या में भारी परिवहन वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों शामिल हैं। ये अभियान जारी है और वाहनों की जांच करते रहने के आदेश हैं।
दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है जोकि बेहद खतरनाक है। लोग अभी भी लापवाही कर रहे हैं। दिल्ली यातायात पुलिस का कहना है कि पीयूसी से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराना बेहद जरूरी है ताकि राजधानी को प्रदूषण के मुक्त रखने में सहयोग किया जा सके।
PUC (प्रदूषण नियंत्रण) प्रमाणपत्र क्या है?
PUC प्रमाणपत्र का मतलब है ‘प्रदूषण नियंत्रण में’ प्रमाणपत्र। इसे प्रदूषण प्रमाणपत्र के रूप में भी जाना जाता है और यह भारत में कार और बाइक मालिकों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज़ है। यह प्रमाणपत्र आपके वाहन के निर्धारित उत्सर्जन मानकों के अनुपालन की पुष्टि करता है। हर राज्य का PUC सर्टिफिकेट दूसरे राज्य में वैलिड माना जाता है। वहीं अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं है तो आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 550km की रेंज के साथ Toyota लॉन्च करेगी नई इलेक्ट्रिक कार! Maruti eVX पर होगी बेस्ड
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
10 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
14 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines