हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन लग्जरी गाड़ियों में बोनट पर भी मिलता है एयरबैग, जानें इसका फायदा

Cars with pedestrian airbag technology details in hindi: यह एयरबैग बोनट में दिया जाता है। हादसे में यह राहगीर की जान बचाने में मदद करता है।

विज्ञापन
File photo (photo credit-wired)

Cars with pedestrian airbag technology details in hindi: सड़क हादसे में चोटिल होने से बचाने के लिए गाड़ियों में एयरबैग का फीचर मिलता है। ड्राइवर केबीन में दो एयरबैग और रियर में चार एयरबैग के साथ सामान्यतः गाड़ियों में कुल छह एयरबैग आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कार में बैठे लोगों के अलावा बाहर चल रहे लोगों को बचाने के लिए भी कार में एयरबैग होते हैं। जी हां, कुछ लग्जरी गाड़ियों जैसे Land Rover Discovery Sport, Volvo V40 और Jaguar I-Pace जैसी लग्जरी कारों में बोनट पर भी एयरबैग दिया जाता है।

ऐसे काम करता है बोनट एयरबैग

बोनट एयरबैग को सड़क पर चल रहे लोगों की सेफ्टी के लिए लगाया जाता है। सड़क हादसे के दौरान कार में झटका लगने के बाद बोनट और विंडशील्ड वाइपर के बीच से यह एयरबैग बाहर आता है। बाहार आने के बाद यह अगले शीशे पर फैल जाता है। इससे टक्कर लगने के बाद बोनट पर गिरने वाले पैदलयात्री के सिर में चोट लगने से बचाव करने में मदद मिलती है। फिलहाल यह केवल कुछ हाई क्लास गाड़ियों में ही मौजूद है। अनुमान है कि भविष्य में कार मिडिल क्लास कारों में मिलेगा। बोनट एयरबैग कार के फ्रंट से टक्कर लगने के बाद बचाव करता है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें कैसे काम करता है pedestrian airbag

सात एयरबैग वाली गाड़ियां 

Land Rover Discovery Sport की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 72.36 लाख में ऑफर की जा रही है। इस कार में बोनट, ड्राइवर केबीन और रियर में मिलाकर कुल सात एयरबैग मिलते हैं। कार में इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह हाइब्रिड कार है, जिसमें 1997 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन अलग-अलग वेरिएंट पर अधिकतम 247 bhp की पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, Volvo V40 में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 150 से लेकर 180 bhp तक की पावर जनरेट करती है। Volvo की इस कार में 1969 cc का इंजन दिया गया है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है। सड़क पर यह 210 Kmph की टॉप स्पीड जनरेट करती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव मिलता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola