Car Blower in Cold: सर्दियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में कार में चलते हुए लोग अब ठंड से बचाव के लिए ब्लोअर का यूज करेंगे। लेकिन कई बार ब्लोअर चलाने पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। लोग सिर दर्द और बैचेनी होने की शिकायत करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सब हमारी छोटी सी गलती का नतीजा है। अगर हम कार केबीन में ऑक्सीजन के वेंटिलेशन का ख्याल रखें तो इन सब दिक्कतों से बचा जा सकता है।
वेंटिलेशन का रखें ध्यान
जानकारी के अनुसार अक्सर सर्दियों में लोग कार के सभी शीशे बंद रखते हैं। सोचते हैं कि ठंडी हवा अंदर नहीं आएगी तो ठंड से बचाव होगा। लेकिन इस सूरत में कार में हवा का वेंटिलेशन बिगड़ जाता है।
एयर रीसर्कुलेशन बटन बंद रखें
हमेशा कार के शीशे मामूली से खोलकर रखें। शीशे इतने भर ही खोले की कार में केवल वेंटिलेशन बनी रही। अगर शीशे खोलने से ठंड लगती है तो सफर के दौरान बीच-बीच में शीशे खोलकर उन्हें बंद कर सकते हैं। इसके अलावा ठंड में हमें कार का एयर रीसर्कुलेशन बटन बंद रखना चाहिए। इस ऑन रखने से कार में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। एयर रीसर्कुलेशन बटन गर्मी में कारगर होता है ठंड में इसे ऑन करने पर कार में कार्बन डाइऑक्साइड और मोनोऑक्सइड का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।
शीशों पर भाप जम जाती है
कई बार शीशे पूरी तरह बंद होने की स्थिति में शरीर की गर्मी से शीशों पर भाप जम जाती है। इससे चालक की दृश्यता पर भी असर पड़ता है। गलत तरीके से ब्लोअर का इस्तेमाल कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। ब्लोअर चलाने पर कार की वेंटिलेशन बनी रहने से सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी से बचा जा सकता है। इसके अलावार कार की सर्विस समय से कराएं जिससे ब्लोअर चलाने से इंजन पर दबाव न बनें।
संबंधित खबरें
नई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
4 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
8 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
10 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines