BMW 5 Series LWB: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी नई जेनरेशन वाली 5 Series सेडान कार को लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल लम्बे व्हीलबेस के साथ आया है। नई कार में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया है। लम्बे व्हीबेस की मदद से इसमें न सिर्फ ज्यादा स्पेस मिल जाता है साथ ही इसका केबिन भी ज्यादा आरामदायक होगा। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में…
इंजन और पावर
नई 5 Series में 2.0L लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। 0-100 km की स्पीड पकड़ने के लिए इसे 6.5 सेकेंड का समय लगता है। इस कार की टॉप स्पीड 250kmpl है।
कीमत और फीचर्स
नई BMW 5 Series LWB की एक्स-शो रूम कीमत 72.90 लाख रुपये है। इसमें दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। फीचर्स की बात नई जेनरेशन सेडान में कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया है।
इसका फ्रंट बोल्ड है और इसमें नई किडनी स्टाइल ग्रिल दी गई है। साइज़ से यह काफी लंबी इसलिए लगती है क्योंकि इसमें लंबा व्हीलबेस मिलता है। इसमें 18 और 18 इंच Alloy व्हील्स मिलेंगे । इसका स्लीक रियर प्रोफाइल आपको पसंद आएगा। कार केबिन न सिर्फ सुपर प्रीमियम है बल्कि कई लग्जरी और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है । आइये एक नज़र डालते हैं इसके फीचर्स पर…
नई 5 Series LWB के टॉप फीचर्स
- 14.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- टच फंक्शन, लाइट इफ़ेक्ट
- रेन सेंसर
- डिजिटल Key
- पैनोरमिक ग्लासरूफ
- फ्रंट वेंटिलेटिड सीटें
- वायरलैस चार्जर
- एंबिएंट लाइटिंग
- यूएसबी पोर्ट्स
- रियर विंडो हीटिंग
- ड्राइव रिकॉर्डर
ज्यादा स्पेस, ज्यादा व्हीलबेस
5 Series LWB सेडान की लम्बाई 5165mm है, जबकि इसकी चौड़ाई 2156mm , ऊंचाई 1518mm है। इसका अलावा इसका व्हीलबेस 3105,mm है जिसकी वजह से केबिन में कमाल का स्पेस मिलता है खासकर पीछे बैठने वालों के लिए यह कार बहुत ही आरामदायक साबित हो सकती है। आपको बता दें कि पहले की तुलना में इसका व्हीलबेस 110mm ज्यादा हुआ है।
कांटे की टक्कर
नई BMW 5 Series LWB सेडान का सीधा मुकाबल Audi A6, Volvo S90, Lexus ES 300h और Mercedes Benz E-Class से होगा। लेकिन देखना होगा ग्राहक किस कार को खरीदना पसंद करेंगे। BMW की इस नई कार में काफी कुछ नया है जो ग्राहकों को पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें: BH Number Plate: भारत में कहीं भी ले जा सकते हैं कार, बस लगी होनी चाहिए ये नंबर प्लेट, नहीं लगेगी पेनल्टी
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
20 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
21 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
23 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines