Cars Under 7 Lakh in India: भारतीय बाजार में माइक्रो SUV की मांग तेजी से बढ़ रही है. कम बजट, ऊंची ग्राउंड क्लियरेंस और SUV जैसा लुक अब सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित नहीं रहा. खास बात यह है कि 7 लाख रुपये के अंदर भी अब ऐसी कई SUVs मौजूद हैं, जो फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज के मामले में अच्छा बैलेंस देती हैं. अगर आप भी कम बजट में एक नई या पुरानी SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये विकल्प आपके लिए काम के हो सकते हैं.
Hyundai Exter: फीचर्स से भरपूर माइक्रो SUV
Hyundai Exter भारतीय बाजार में एक फीचर-लोडेड माइक्रो SUV के तौर पर उभरी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है. इसमें मॉडर्न डिजाइन, अच्छा केबिन और दमदार इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसे इसके पावरफुल इंजन और स्टाइलिश लुक के लिए सराहा जाता है, जिससे यह बजट खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प बनती है.
Tata Punch: सेफ्टी के मामले में सबसे आगे
Tata Punch उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कम कीमत में मजबूत और सुरक्षित SUV चाहते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये है. Pure, Pure Opt, Adventure और Adventure Plus जैसे वेरिएंट्स पेट्रोल और कुछ मामलों में CNG ऑप्शन के साथ 7 लाख रुपये के अंदर मिल जाते हैं. Global NCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे शहर में चलाने के लिए एक भरोसेमंद और प्रैक्टिकल SUV बनाती है.
Nissan Magnite: स्पेस और कंफर्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन
Nissan Magnite की बेस वेरिएंट की कीमत करीब 5.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह SUV अपने स्पेशियस केबिन, आरामदायक राइड क्वालिटी और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है. इसके टॉप वेरिएंट में मिलने वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पावर और माइलेज दोनों का अच्छा संतुलन देता है.
Renault Kiger: स्पोर्टी लुक और यूथ अपील
Renault Kiger का डिजाइन युवाओं को खासा पसंद आता है. इसका Authentic वेरिएंट 5.76 लाख रुपये और Evolution वेरिएंट 6.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. ये दोनों ही वेरिएंट 7 लाख रुपये के बजट में फिट बैठते हैं. Kiger को इसके स्पोर्टी स्टाइल और बेहतर डिजाइन अपडेट्स के लिए जाना जाता है.
Maruti Suzuki Fronx: स्टाइल और टेक्नोलॉजी का मेल
Maruti Suzuki Fronx का Sigma वेरिएंट 6.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जो 7 लाख के बजट के बिल्कुल करीब है. यह एक स्टाइलिश क्रॉसओवर SUV है, जिसमें मॉडर्न डिजाइन और टेक-फोकस्ड इंटीरियर मिलता है. Maruti की भरोसेमंद सर्विस और माइलेज इसे एक व्यावहारिक विकल्प बनाते हैं.
सेकंड-हैंड SUV विकल्प भी हैं फायदेमंद
अगर नई SUV आपके बजट में फिट नहीं बैठती, तो सेकंड-हैंड मार्केट भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. Spinny जैसे प्लेटफॉर्म पर अच्छी कंडीशन में इस्तेमाल की गई SUVs आसानी से मिल जाती हैं. Ford EcoSport दिल्ली-NCR में करीब 3.20 लाख से 6.89 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है और मजबूत SUV अनुभव देती है.
Tata Nexon के इस्तेमाल किए गए मॉडल दिल्ली-NCR में लगभग 4.72 लाख से 6.95 लाख रुपये तक मिल जाते हैं. यह कार सेफ्टी रेटिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. वहीं, पुराने Hyundai Creta मॉडल करीब 5.27 लाख से 6.87 लाख रुपये में मिल सकते हैं, जो ज्यादा स्पेस और प्रीमियम SUV का अनुभव देते हैं.
ये भी पढ़ें- SUV खरीदारों के लिए खुशखबरी! 2026 में Kia लाने वाली है ये धांसू मॉडल्स
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
11 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
12 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
14 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
16 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
18 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines