Bajaj’s First CNG Bike: देश की तीसरी सबसे टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो इन दिनों अपनी नई CNG बाइक को लेकर काफी चर्चा में है। लगातार इस बाइक को लेकर काफी नए अपडेट मिल रहे हैं। लेकिन अब बजाज ऑटो ने बताया की इस बाइक को लॉन्च करने में अभी और समय लगेगा। पहले इस बाइक को 18 जून को लॉन्च किया जाना था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज की पहली सीएनजी बाइक 17 जुलाई को लॉन्च होने वाली है । को बार यह बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। बताया जा रहा है कि टू-व्हीलर राइडर के साथ पर्यावरण के लिए यह बाइक गेम चेंजर साबित हो साबित हो सकती है।
टू–व्हीलर राइडर्स के लिए गेम चेंजर
बजाज ऑटो के मुताबिक CNG बाइक के आने के बाद फ्यूल की खपत करीब 50 से 65 % तक कम हो जाएगी। दूसरी तरफ CNG बाइक से कार्बन डाइ ऑक्साइड में 50%, कार्बन मोनोऑक्साइड में 75% और गैर-मीथेन हाइड्रोकाबॉन उत्सर्जन में लगभग 90 % की कमी देखने को मिलेगी। यानी अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि CNG बाइक के आने से न सिर्फ फ्यूल की खपत कम होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा।
CNG बाइक या पेट्रोल ?
एक तरफ से जहां CNG बाइक किफायती साबित होगी है तो वहीं इसमें कुछ खामियां भी हैं। जैसे सीएनजी बाइक की मेंटेनेंस कॉस्ट पेट्रोल की तुलना में ज्यादा है। इन्हें बार-बार सर्विस करवाने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा सीएनजी फिल्टर, सिलेंडर और गैस लाइन की सफाई आदि पर खर्चा बढ़ता है। सीएनजी से इंजन पर दवाब पड़ता है, जिससे उसके पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं।
CNG बाइक के संभावित फीचर्स
- डिस्क ब्रे
- लंबी सीट
- अलॉय व्हील्स
- डिजिटल क्लस्टर
- सिंगल-चैनल
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
125cc इंजन में आएगी CNG बाइक
सोर्स के मुताबिक बजाज की नई CNG बाइक को 125cc इंजन के साथ उतारा जा सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी। इसमें आरामदायक सीट मिलेगी। साथ ही बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे, जिससे यह स्मूथ राइड देगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि बाइक की कीमत एक लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
सीएनजी बाइक के नाम का होगा ऐलान
बता दें बीते दिनों कंपनी ने ब्रुजर समेत कुछ अन्य नाम के ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करवाएं है, अनुमान है कि इनमें से एक नाम कंपनी अपनी नई सीएनजी बाइक को दे सकती है। जल्द ही कंपनी इसका आधिकारिक ऐलान भी कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। सीएनजी बाइक में एलईडी लाइट मिलेगी, ये बाइक सिंपल हैंडलबार और सिंगल पीस सीट के साथ आएगी। बाइक में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मानसून से पहले बाइक के इन 5 पार्ट्स को करें चेक, ना रुकेगी ना ही बंद होगा इंजन
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
7 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
9 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines