Bajaj Pulsar N250: युवाओं को स्टाइलिश दिखने वाली हाई स्पीड बाइक पसंद है। इसी सेगमेंट में बजाज की एक जबरदस्त बाइक है Pulsar N250. यह बाइक 249.07 cc के पावरफुल इंजन के साथ आती है। यह धाकड़ बाइक सड़क पर 35 kmpl की हाई माइलेज देती है। बाइक में 130 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
https://www.youtube.com/watch?v=cDr6xDP4rYw
एयर-ऑयल कूल्ड मोटर
यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में कुल 162 kg का वजन है, यह बाइक एक वेरिएंट और एक ही कलर ऑप्शन में मिलती है। Bajaj Pulsar N250 शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह बाइक 24.5 PS की पावर देती है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में एयर-ऑयल कूल्ड मोटर है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाती है।
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
बजाज की इस बाइक में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है, इससे बाइक के दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। Bajaj Pulsar N250 में 21.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होती है। यह बाइक सिंगल सीट में आती है। बाइक Yamaha FZ 25, TVS Apache RTR 200 4V और Suzuki Gixxer 250 को टक्कर देती है।
बाइक में डिजिटल कंसोल
Bajaj Pulsar N250 में राइडर को झटके नहीं लगे इसलिए फ्रंट टायर पर टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर पर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इस बाइक में 17 इंच के टायर मिलते हैं। बाइक में अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर लगे हैं। बाइक को 18000 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर भी ले सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको 9.7 फीसदी ब्याज पर तीन साल के लिए प्रतिमाह 5130 रुपये देने होंगे। लोन की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। बजाज की इस बाइक में एलईडी लाइट मिलती हैं। यह बाइक माइलेज रीडआउट मीटर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ आती है। बाइक में सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है। इस बाइक में एनालॉग पॉड टैकोमीटर पैक, एलसीडी स्क्रीन, स्पीडोमीटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
15 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
20 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines