Bajaj Freedom CNG: बजाज ऑटो की पहली CNG बाइक फ्रीडम 125 अपनी माइलेज को लेकर इस समय अपनी माइलेज को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने इस बाइक को खास ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है जो ज्यादा माइलेज की उम्मीद रखते हैं। कंपनी का दावा है कि CNG+पेट्रोल पर यह बाइक 330km की रेंज ऑफर करती है। लेकिन इस बाइक की असली माइलेज की पोल खुल गई है। आइये जानते है एक किलो CNG में 100km की माइलेज देने वाली इस बाइक ने कितनी माइलेज दी है?
माइलेज की खुली पोल
बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलोग्राम का CNG टैंक और 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी का दावा है कि एक किलो CNG में यह 100 किलोमीटर की माइलेज देगी। जबकि एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर की माइलेज देगी। लेकिन इसकी रियल माइलेज का खुलासा हुआ है।रशलेन ने बजाज की नई फ्रीडम 125 बाइक की माइलेज टेस्ट किया गया, जिसमें उन्हें एक किलो CNG में 85km की माइलेज मिली है। जबकि कंपनी का दावा 100km/kg का है।
अब ये जरूरी भी नहीं कि रशलेन ने जो रियल माइलेज का दावा किया है वो हर किसी का अलग भी हो सकता है। बाइक चलाने से लेकर रोड की कंडीशन और ट्रैफिक पर बाइक की माइलेज डिपेंड करती है। आप जितना अच्छे से बाइक राइड करते हैं उतनी ही माइलेज बेहतर मिलती है। आइये एक नजर डालते हैं बाइक की कीमत से लेकर इसके फीचर्स के बारे में…
एक बटन से CNG से फ्यूल पर करो शिफ्ट
परफॉरमेंस के लिए बाइक में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक के हैंडलबार के राईट साइड पर एक स्विच दिया गया है, बस एक क्लिक पर आप पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकते हैं।
यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, सबसे लंबी सीट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
11 सेफ्टी टेस्ट किये पास
बजाज फ्रीडम 125 ने 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमे सबसे लम्बी सीट मिलेगी। बेहतर ब्रेकिग के लिए फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए हैं। लेकिन इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा नहीं मिलती है।
95,000 रुपये से शुरू होती है कीमत
बजाज फ्रीडम 125 में 3 वेरिएंट मिलते है आइयें नज़र डालते हैं कीमत पर.
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
19 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines