हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं 100cc वाली ये बाइक्स, कीमत भी बस इतनी सी...

Hero HF Deluxe में 97.2 cc का इंजन है, जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह न्यू जनरेशन बाइक है, जिसमें हाई पिकअप के लिए 115.45 cc का इंजन दिया गया है। यह बाइक अलॉय व्हील के साथ ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन
Bajaj CT110X, Hero HF Deluxe 100

100 cc petrol bikes: बाजार में एंट्री लेवल बाइक्स किफायती कीमत पर मिलती हैं, ये बाइक्स 100 से 125सीसी पावरट्रेन में आती हैं। कम वजन वाली यह मोटरसाइकिल रोजमर्रा के काम और ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं। बाजार में ऐसी ही दो हाई माइलेज बाइक्स हैं Bajaj CT110X और Hero HF Deluxe. आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Bajaj CT110X 8 सेकंड में पकड़ी है हाई स्पीड

बजाज की यह हाई स्पीड बाइक है, जो सड़क पर 90 kmph की टॉप स्पीड आसानी से निकाल लेती है। कच्ची सड़कों के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए है, जिससे झटके कम लगते हैं। Bajaj CT110X शुरुआती कीमत 69626 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। यह न्यू जनरेशन बाइक है, जिसमें हाई पिकअप के लिए 115.45 cc का इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 8 सेकंड में 0 से 60 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक में 70 kmpl तक की माइलेज निकलती है।

 

Bajaj CT110X

Bajaj की इस बाइक में यह फीचर्स

  • ट्यूबलैस टायर और अलॉय व्हील
  • इस बाइक का वजन 127 kg का है।
  • 4 स्पीड गियरबॉक्स और 8.6 PS की पावर
  • गोल लाइट और सिंपल हैंडलबार

Hero HF Deluxe में 11 कलर ऑप्शन

इस बाइक में 11 कलर ऑप्शन आते हैं। हीरो की इस बाइक का बेस मॉडल 69273 रुपये ऑन रोड प्राइस में मिल रहा है। Hero HF Deluxe में 97.2 cc का इंजन है, जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 65 Kmpl की माइलेज निकाल लेती है। इस बाइक में छह वेरिंएट अवेलेबल हैं और यह अलॉय व्हील और स्टाइलिश हैंडलबार के साथ आती है।

Hero HF Deluxe

Hero में दिए गए ये फीचर्स

  • 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • 9.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
  • कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है
  • 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है
  • बाइक की सीट हाइट 805 mm की है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें