AC Helmet: लगातार कई घंटे हेलमेट पहनने से गर्मी लगती है। लेकिन अब ऐसे हेलमेट तैयार कर लिए गए हैं जिनमें एसी फिट है। यानि अब हेलमेट पहनने पर गर्मी और पसीने आने की समस्या हल होगी। एसी वाले यह नए हेलमेट सामान्य हेलमेट से वजन में भी कुछ बेहद हल्के हैं। जिससे इन्हें ड्यूटी ऑवर पर आठ घंटे से अधिक पहनने में दिक्कत भी नहीं होगी।
हेलमेट के वीडियो वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर इन एसी वाले हेलमेट के वीडियो और फोटो वायरल हुई हैं। फिलहाल गुजरात पुलिस ने यह हेलमेट ट्रायल के लिए खरीदे हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी तीन चौराहों पर इन्हें पहनकर काम कर रहे हैं।
कैसे करते हैं काम?
गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर की है। जानकारी के अनुसार यह हेलमेट बैटरी से काम करते हैं। इनकी बैटरी इसमें अलग से मिलती है, जिसे पहनने वाला उसे कमर में अटैच करता है। यह सिर में नहीं दी हुई, जिससे यह पहनने में हल्का रहे। इसका बैटरी बैकअप आठ घंटे का है।
यह होगा फायदा
यह हेलमेट पुलिसकर्मीयों को पॉल्यूशन से भी बचाएंगे। इसमें पंखा लगा हुआ है, जो हवा फेंकता है, जिससे पहनने वालों को गर्मी से राहत मिलती है। यह हेलमेट ऊपर नहीं लगाई गई। इसमें ऑन और ऑफ बटन है, जिसे जरूरत के अनुसार चलाया जा सकता है। इससे तापमान को 25 डिग्री सेल्सियस तक मेंटेन किया जा सकता है।
तपती धूप में राहत
गुजरात के कई जिलों में तापमान गर्मियों में 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में लंबे समय से पुलिसकर्मियों के लिए ऐसे हेलमेट पर काम हो रहा था। ट्रायल के बाद यह तय किया जाएगा कि इन्हें पुलिस फोर्स को दिया जाए या नहीं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार गर्मी, बारिश, आदि में इस हेलमेट से परेशानी कम होगी। इसमें आगे लगी शीट धूल-मिट्टी से भी बचाएगी।
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines