All New Hyundai Alcazar: हुंडई मोटर इंडिया भारत में आज (9 September 2024) लॉन्च करने जा रही है। काफी लम्बे समय से इन फैमिली कार का इंतजार किया जा रहा था। भारत में Alcazar 6 और 7 सीटर ऑप्शन में आएगी। कंपनी इस कार के जरिये फैमिली क्लास को टारगेट करेगी। अपने पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल काफी बदल गया है और साथ ही इसमें कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। आइये जानते हैं और क्या खास और नया देखने को मिलने वाला है।
पूरी तरह बदल जाएगी नई Alcazar
इस बार हुंडई की नई Alcazar पूरी तरह से बदल जाएगी। कई बार टेस्टिग के दौरान देखा जा चुका है। Alcazar एक प्रीमियम फैमिली कार के रूप में आएगी। सबसे पहले इस गाड़ी को साल 2021 में लॉन्च किया गया और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किये हैं। लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें बदलाव करने जा रही है।
पहले से बेहतर होगा इंजन
मौजूदा Alcazar में 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5L पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये दोनों ही इंजन काफी दमदार है और बढ़िया परफॉरमेंस ऑफर करते हैं । सिटी और हाईवे पर इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है। फेसलिफ्ट Alcazar में इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इन्हें अपडेट किया जाएगा।
Level 2 ADAS के साथ आएगी नई Alcazar
नई Alcazar में के बाहरी डिजाइन में इस बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट लुक में नई ग्रिल, नए हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स नया बोनट और बम्पर मिलेगा। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड लाइट्स दी जायेगी। कंपनी इसके इंटीरियर को अपडेट करेगी। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा साथ लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
अल्काज़र की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए स लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti XL6 और Kia Carens से होगा। इसके अलावा यह मौजूदा दूसरी SUVs को भी कड़ी टक्कर देगी।
Alcazar पहले भी एक बेहतरीन फैमिली कार रही है और आज जब यह नया अवतार में लॉन्च होने जा रही है तो इस बार मामला काफी दमदार है। अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक प्रीमियम एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं जिसनें न सिर्फ अच्छा डिजाइन हो बल्कि आरामदायक केबिन के साथ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी हो तो आपके लिए नई Alcazar एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: आपका ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द! अगर गाड़ी चलाते समय करते हैं ये गलतियां
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
49 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines