हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 Airbags in Cars: कार लेते समय माइलेज के अलावा जरूर पता करें Airbags की संख्या, जानें फायदें

विज्ञापन
6 Airbags in Cars

6 Airbags in Cars: इंडियन कार बाजार लगातार बदल रहा है। कभी छोटी और हाई माइलेज कार के दिवाने इंडियन आजकल एसयूवी कारों के दीवानें हैं। लेकिन कार लेते हुए अब लोग माइलेज के अलावा पिछले कुछ सालों से एक ओर चीज के बारे में पता करते हैं वह है Airbags.

Airbags के यह हैं फायदें

इंडिया में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर भारत सरकार कार सेफ्टी को लेकर काफी गंभीर है। सड़क हादसे के दौरान एयरबैग गाड़ी में बैठे लोगों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण रोल प्ले करते हैं। यह कार में बैठे लोगों को टक्कर से बचाता है। अगर कार में दो से अधिक एयरबैग हैं तो यह साइड से भी यात्रियों की सुरक्षा करते हैं।

6 Airbags in Cars

विज्ञापन

सिर, सीने और पेट के हिस्से को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं एयरबैग

कार की टक्कर होने पर एयरबैग बहुत तेज स्पीड में खुलता है। यह लोगों को टकराव से बचाता है और यात्रियों के सिर, सीने और पेट के हिस्से को सुरक्षित रखने में मदद करता है। आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2021 में कुल 4,03,116 दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें 1,55,662 मौते और 3,71,884 लोग घायल हुए।

यह हैं नियम

अभी तक सरकार ने कार में दो एयरबैग अनिवार्य किए हुए हैं। इसमें एक ड्राइवर और दूसरे को-ड्राइवर के लिए दिया जाता है। इसके अलवा एक ड्रॉफ्ट नोटिफिकेशन तैयार है। जिसमें छह एयरबैग अनिवार्य करने का नियम प्रस्तावित है। इसमें फ्रंट और रियर में सीटिंग पोजीशन में दो-दो एयरबैग के अलावा साइड कर्टेन में दो एयर बैग होंगे।

विज्ञापन

नए ड्राफ्ट में यह नियम

एयरबैग के अलावा केंद्र सरकार रियर सीट बेल्ट अलॉर्म और थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट को अनिवार्य करने की योजना पर काम कर रही है। नए ड्राफ्ट में यह नियम भी शामिल हैं। नए नियमों के अनुसार जिस गाड़ी में 8 लोग बैठ सकते हैं, उनमें कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य किए जाएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola