2025 Toyota Camry: टोयोटा किर्लोसकर मोटर की सबसे बेहतरीन लग्जरी सेडान कार कैमरी (Camry) लॉन्च के लिए अब तैयार है। एक साल पहले इस कैमरी को विदेशी मार्केट में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। भारत में टोयोटा अपनी 9th जनरेशन कैमरी को अपडेटेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश करेगी। कल यानी 11 दिसंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा। माना जरा है कि इस बार नई कैमरी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही सके डिजाइन में नयापन और फीचर्स है टेक होने वाले हैं।
2025 टोयोटा कैमरी में क्या होगा खास ?
नई टोयोटा कैमरी के डिजाइन में नयापन देखने को मिलने वाला है। इस बार यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी अलग नजर आ सकती है। इसमें नए हेडलैंप देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट हिस्से में एक ब्लैक पट्टी दी गई है जो पूरे अगले हिस्से को घेरती है। कार को हनीकॉम्ब पैटर्न की नई ग्रिल दी गई है जो बॉडी कलर की है। इसमें नए डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है। इसके अगले और पिछले हिस्से को पहले से काफी पैना बनाया गया है। इसके अलावा नए टेललैंप और नई डिजाइन के बंपस भी इसे मिले हैं।
हाई टेक फीचर्स
नई कैमरी में इस बार कई हाई टेक फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ पिछले मॉडल से बहुत एडवांस्ड 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने वाला है। कार का डैशबोर्ड साफ-सुथरा और हाइटेक फीचर्स से लोडेड है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कार के टॉप मॉडल को मिलने वाला है। इस समय ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कैमरी के करीब सभी फीचर्स भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में मिलने वाले हैं। इनमें वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 9 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम और टोयोटा सेंस 3.0 शामिल हैं। नई जनरेशन कैमरी की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
इंजन और पावर
नई कैमरी में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। इसमें नया 2.5-लीटर इंजन मिलेगा जो हाइब्रिड है। इस दमदार इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलने वाला है। इस दमदार इलेक्ट्रिक मोटर 222 bhp की पावर ऑफर है। ये ताकत पिछले मॉडल के मुकाबले 8 bhp ज्यादा है।
इनसे होगा मुकाबला
2025 Toyota Camry का सीधा मुकाबला स्कोडा सुपर्ब से होगा, इसके अलावा यह BMW, Audi और Mercedes Benz की कारों को भी भी कांटे की टक्कर दे सकती है। देखना होगा कि नई कैमरी को किस कीमत में लेकर आती है।
यह भी पढ़ें: 830km की रेंज के साथ Xiaomi ने उतारी नई इलेक्ट्रिक कार, जानिए भारत में कब शुरू होगी बिक्री
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
15 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines