2024 vw tiguan: Volkswagen अपनी गाड़ियों में सॉलिड बिल्डक्वालिटी और दमदार पावरट्रेन के लिए जाना जाता है। अब कंपनी अपने शानदार Tiguan का नया अपडेट वर्जन लाने की योजना पर काम कर रहा है। यह नई कार कंपनी की थर्ड जेनरेशन कार होगी, जिसमें सभी एडवांस फीचर्स के साथ पावरफुल हाइब्रिड इंजन मिलेगा। यह कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर की जाएगी।
डीजल इंजन जारी रहेगा
2024 Volkswagen Tiguan में इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। कार का पुराना डीजल वर्जन भी जारी रहेगा। यह कार पहली बार 2007 में पेश की गई थी। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई कार PHEV पावरट्रेन पर बनाई गई हैं, जो हाई परफॉमेंस कार होगी। कार को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। कार में 213 kmph की टॉप स्पीड मिलेगी।यह हाई पावर कार है।
2024 Volkswagen Tiguan
पहले से अधिक होगी लंबाई
कार की लंबाई पहले से 30 mm लंबी होगी। फिलहाल बाजार में जो मॉडल मौजूद है उसकी लंबाई 4509 mm की है और कार की चौड़ाई 1839 mm की है। कार की कुल हाइट 1665 mm की है। नई Tiguan का लुक थोड़ा राउंड दिया गया है। इसमें HD हेडलैंप्स मिलेंगे। अनुमान है कि यह कार ग्लोबल मार्केट में 2024 में लॉन्च होगी, जिसके बाद इसे साल 2025 तक इंडियन मार्केट में पेश कर दिया जाएगा।
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
कार में LED स्ट्रीप मिलेगी, जिससे उसका लुक एन्हांस होगा। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसके डैशबोर्ड में बड़ा 15 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेंटल कंसोल में बटन दिए गए हैं। इसमें न्यू स्टाइल स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। 2024 Volkswagen Tiguan में अलग-अलग वेरिएंट में 201 bhp से 265 bhp तक की पावर मिलेगी। इस हाइब्रिड कार में 19.7 kWh की बैटरी पैक मिलेगा, जो 100 km तक की रेंज देगा।
4 सिलेंडर इंजन मिलेगा
2024 vw tiguan में 48-volt माइल्ड हाइब्रिड कार होगी। जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 4 सिलेंडर इंजन होगा, जो हाई स्पीड जेनरेट करेगा। कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन होगा। कार में 2 लीटर डीजल इंजन भी मिलेगा। डीजल इंजन 148 bhp की पावर देगा। कार की मोटर को 11 kW AC और 50kW DC फास्ट चार्जर से चार्ज करने का ऑप्शन होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines