TVS Apache RTR 160 का रेसिंग एडिशन देगा Bajaj Pulsar को टक्कर!

TVS Apache RTR 160: नई अपाचे में 3 राइड मोड्स Sport, Urban और Rain मिलते हैं। इस बाइक में एक डिजिटल क्लस्टर (स्पीडोमीटर) भी मिलता है जो TVS Smart Xonnect से लैस है। बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। भारत में इसका सीधा मुकाबला बजाज पल्सर से होगा।

tvs apache
विज्ञापन

TVS Motor ने भारत में अपनी पॉपुलर 160cc Apache RTR 160 का रेसिंग एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में कंपनी ने कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। TVS ने नए एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1,28,720 रुपये रखी है। इसके अलावा कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर के सभी डीलरशिप पर शुरू कर दी है। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर 160 सीरीज से होगा। आइये जानते हैं बाइक के फीचर्स…

टॉप फीचर्स

  • मैट ब्लैक कलर
  • कार्बन फाइबर ग्राफिक्स
  • 3 राइड मोड्स
  • स्मार्ट कनेक्ट
  • डिजिटल LCD क्लस्टर
  • LED हेडलैंप
  • LED टेललैंप

Advertisment

इंजन और पावर

Apache RTR 160 के नए एडिशन के इंजन में मोस्ट पावरफुल 160cc का एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 16.04 PS की पावर जनरेट करता है। इसमें 3 राइड मोड्स मिलते हैं जिसमें Sport, Urban और Rain मिलते हैं। इस बाइक में एक डिजिटल क्लस्टर (स्पीडोमीटर) भी मिलता है जो TVS SmartXonnect से लैस है। वहीं बाइक में LED हेडलैंप और टेललैंप मिलता है। इस बाइक को बारिश में मौसम में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी दी गई है। Apache RTR 160 का रेस एडिटिंग यूथ को आकर्षित करेगा ।

यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है। अगर आप एक  बार इस बाइक को चला लेंगे तो आपको किसी बाइक को चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ,मद्रास मोटर रेस ट्रैक चेन्नई में इस बाइक ने अपनी दमदार परफॉरमेंस से लोगों को ख़ूब आकर्षित किया था।

Hero Xtreme 160 4V

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प की Xtreme 160 4V एक पावरफुल बाइक है। इसका डिजाइन स्पोर्टी है। इंजन की बात करें तो इसमें 163.6cc  का एयर कूल्ड इंजन दिया है 16.9 bhp की पावर और 14.6 Nm का  टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक काफी पावरफुल है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है।

इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। इस बाइक में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही राइडिंग के दौरान कॉल्स और SMS अलर्ट भी की जानकारी आपको मिलेगी।

विज्ञापन
Bajaj Pulsar N160

Bajaj Pulsar N160

Bajaj Pulsar N160

TVS Apache RTR 160 का सीधा मुकाबला बजाज ऑटो की Pulsar N160160cc से होगा। बाइक की कीमत 1.40 लाख रुपये है। इंजन की बात करें तो इसमें 164.82cc, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है जो 16PS की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। बजाज का दावा है गीली सड़कें,  साफ़ रोड और ऑफ-रोड पर  सेफ राइड का अनुभव मिलेगा। इस बाइक में काफी अच्छे फीचर्स दिए गये हैं।  इसमें आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही राइडिंग के दौरान कॉल्स और SMS अलर्ट भी की जानकारी आपको मिलेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ