2023 Toyota Vellfire: टोयोटा ने अपनी Vellfire का अपडेट वर्जन भारत में लॉन्च किया है। इस तरह यह कंपनी की भारत में सबसे महंगी कार बन गई है। यह धाकड़ कार शुरुआती कीमत 11,990,000 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसके टॉप मॉडल की 12,990,000 करोड़ रुपये एक्स शोरूम कीमत तय की गई है।
कार में 250 bhp की हाई पावर जेनरेट करेगी
जानकारी के अनुसार इस कार में 2.5 लीटर का बड़ा इंजन मिलेगा। यह 4-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है। यह कंपनी की लग्जरी एमपीवी कार है। इस कार में सामान रखने के लिए अधिक स्पेस मिलेगा। यह दमदार कार 250 bhp की हाई पावर जेनरेट करेगी।
ये भी पढ़ेंः Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हैं लोग, तभी तो हुई रिकॉर्ड 45 लाख यूनिट्स की बिक्री, जानें डिटेल
फाइल फोटो
2023 Toyota Vellfire में दो वेरिएंट हाई ग्रेड
2023 Toyota Vellfire में दो वेरिएंट हाई ग्रेड और वीआईपी ग्रेड मिलेगा। कंपनी इस जानदार कार में 19.28 kmpl माइलेज का दावा करती है। इसमें तीन कलर जेड ब्लैक, प्लैटिनम पर्ल व्हाइट और प्रेशियस मेटल ऑफर किए जाते हैं( कार में ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
कार की लंबाई 4,995 मिमी और चौड़ाई 1,850 मिमी
कार की लंबाई 4,995 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और ऊंचाई 1,950 मिमी की है। इसका व्हीलबेस 3,000 मिमी का है जिससे यह कम जगह से आसानी मुड़ जाती है। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर दिए गए हैं। 2023 Toyota Vellfire में एंड्रॉइड ऑटो तथा ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलेगी।
फाइल फोटो
14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है
इसमें 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। जानकारी के अनुसार इसके एक्ज़ीक्यूटिव लाउंज में दूसरी रो में रिट्रैक्टेबल टेबल, वेंटिलेशन और हीटिंग फीचर के साथ दो कैप्टन सीट्स मिलती है। कार का इंटीरियर तीन थीम में ऑफर किया जा रहा है। सेफ्टी का इस धांसू कार में विशेष ध्यान रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः 6 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार और डैशिंग लुक्स, इस ईवी बाइक के आगे दिल हार बैठे लड़के, जानें फीचर्स
सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एक 360-डिग्री कैमरा
इसमें छह एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा और हिल-असिस्ट कंट्रोल मिलता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और एक हाई बीम असिस्ट और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वेरिएंट कीमत , (एक्स शोरूम)
Vellfire Hi Grade Rs. 11,990,000
Vellfire VIP Grade Rs. 12,990,000
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines