2022 BMW R 1250 RT: लग्जरी बाइक बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी 2022 BMW R 1250 RT का नया टूरिंग वर्जन लॉन्च कर दिया है। बीएमडब्ल्यू के पहले मॉडल R1200RT में कई बदलाव करके कंपनी ने R1250RT को एक नए अवतार में ग्राहकों के लिए उतारा है।
वैसे तो ये मॉडल कंपनी ने कुछ साल पहले भारत में इस मॉडल (R1200RT)को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब कंपनी ने अपने इस नए मॉडल की फेयरिंग में कुछ सुधार करके इसे पेश किया हैं। इस बाइक में एक नया फुल-एलईडी हेडलैंप भी दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इस नए मॉडल की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। वहीं, R 1250 RT की लॉन्चिंग के साथ ही प्री-बुक्ड यूनिट्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। आइए बात करते है इस बाइक की कीमत और फीचर्स की-
अभी पढ़ें – Bajaj CT 125X: बजट ग्राहकों के लिए खुशखबरी, जल्द सड़कों पर दौड़ेगी बजाज की ये शानदार बाइक, जानें
- 2022 BMW R 1250 RT का इंजन
कंपनी का यह मॉडल R1250RT में 1,254cc, बॉक्सर-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। और यह एक BMW Shiftcam तकनीक है। आपको बता दें कि यह इंजन 7,750rpm पर 132.2bhp पॉवर और 6,250rpm पर 143Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। इस बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता लगभग 25 लीटर की है। और इस BMW R 1250 RT का कर्ब वेट 279 किग्रा है।
- 202250 RT की BMW R 12कीमत
बीएमडब्ल्यू मोटरसाइकिल की कीमत बात करें तो इसकी कीमत 23.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। और सीधे-सीधे यह बाइक डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950, होंडा अफ्रीका ट्विन, कावासाकी निंजा जेडएक्स 10आर, ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 को टक्कर देगी।
अभी पढ़ें – Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा की दमदार स्कॉर्पियो क्लासिक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- 2022 BMW R 1250 RT के फीचर्स
2022 BMW R 1250 RT के फीचर्स की बात करें तो इसमें हीटेड ग्रिप्स, पैनियर केस, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और लगेज रैक शामिल हैं और इसकी अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग स्टेबलाइजर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS,हिल होल्ड कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड भी शामिल है। इसके अंदर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ साथ 10.25-इंच रंगीन टीएफटी डिस्प्ले का भी शामिल किया हुआ है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
15 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
20 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
22 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines