हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1 लाख में घर ले जाएं 13 सीटर यह कार, 17 kmph की है माइलेज, जानें फीचर्स

विज्ञापन
Force Trax Cruiser

Cars in 1 lakh: अकसर कार खरीदते हुए हम पहले उसकी कीमत, फिर माइलेज और आगे फीचर्स, सीटिंग कैपेसिटी देखते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए Force Motors ने भारतीय कार बाजार के लिए अपनी Trax Cruiser बनाई है। यह सिटी और ग्रामीण दोनों जगह की सड़कों पर चलाने के लिए बनाई गई है। इसमें एक साथ 13 लोग सफर कर सकते हैं और इसकी माइलेज 17 kmph है। जो इस सेग्मेंट की अन्य कारों से काफी अधिक है।

केवल 24,976 रुपये प्रतिमाह की देनी होगी किस्त

Trax Cruiser शुरूआती कीमत 13.32 लाख से 14.95 लाख रुपये तक एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार ट्रेड वेबसाइट के मुताबिक एक लाख रुपये डाउन पेमेंट में आप इसे अपने घर ले जा सकते हैं। इसके बाद 60 माह में आसान किस्तों में बाकी की रकम दी जा सकती है। जिस पर 8 फीसदी ब्याज लगेा और प्रतिमाह 24976 रुपये की किस्ते पड़ेगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन अवधि पर इसमें बदलाव संभव हैं।

और पढ़िए –  सिंगल चार्ज में 490 KM चलेगी यह EV Car, ‘बाप रे बाप’ इतनी कम कीमत में मिल रहे ढेरों फीचर्स

 

जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस, नहीं लगेंगे उबड़-खाबड़ रास्तों पर झटके

कार में 2596 cc का दमदार इंजन है। कार में 63.5 litre का बड़ा फ्यूल टैंक है जो लॉन्ग रूट पर जाने के लिए बिलकुल मुफीद है। कार की लंबाई 5120 mm, चौड़ाई 1818 mm और ऊंचाई 2027 mm है। कार में 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है जिससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर ज्यादा झटके नहीं लगते।

विज्ञापन
और पढ़िए – एक बार फुल चार्ज होने पर 125 KM तक चलेगा, इस Electric स्कूटर के फीचर्स हैं की खत्म ही नहीं होते, जानें कीमत

जानें कार के धांसू फीचर्स

  • इंजन 90bhp की क्षमता रखता है
  • इंजन 3200rpm और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है
  • 5 स्पीड मैनुअल ट्रांमिशन इंजन है
  • ड्यूल टोन डैशबोर्ड दिया जा रहा है
  • एप्पल और एंड्राइड ऑटो कार प्ले, ABS, EBD और एयर बैग हैं

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(https://santaclaritalanes.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola