Year Ender 2025: ग्रहों का वक्री होना और अस्त होना एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है. ग्रह के वक्री होने का अर्थ उसके उल्टी चाल चलने से जबकि, ग्रह के अस्त होने का अर्थ है सूर्य के समीप आना जिससे सूर्य की ऊर्जा से ग्रह की शक्ति कम हो जाती है. 2025 में नवग्रहों कई बार अस्त हुए और कई बार वक्री हुए. चलिए जानते हैं कि, इस साल कौन से ग्रह कितनी बार अस्त हुए और कितनी बार वक्री हुए चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब-कब वक्री हुए ग्रह?
नवग्रहों में से दो ग्रह सूर्य और चंद्रमा ऐसे हैं जो वक्री चाल नहीं चलते हैं. इसके अलावा राहु और केतु हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं. इसके अलावा नवग्रहों में से पांचों ग्रह मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि कब और कितनी बार वक्री हुए चलिए इसके बारे में जानते हैं.
मंगल ग्रह वक्री
मंगल ग्रह पिछले साल 2024 में 7 दिसंबर, दिन शनिवार को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर वक्री हुए. इसके बाद मंगल ग्रह 24 फरवरी 2025, दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मार्गी हुए. मंगल कुल 80 दिनों तक वक्री रहने के बाद मार्गी हुए.
बुध ग्रह वक्री
बुध ग्रह 15 मार्च को वक्री हुए और 7 अप्रैल को मार्गी हुए. इसके बाद 18 जुलाई को वक्री हुए और 11 अगस्त को मार्गी हुए. 10 नवंबर को वक्री हुए और इसके बाद 29 नवंबर को मार्गी हुए. बुध ग्रह पूरे साल में कुल 69 दिन वक्री अवस्था में रहे.
गुरु ग्रह वक्री
गुरु ग्रह पिछले साल 9 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार को वक्री हुए थे जिसके बाद 4 फरवरी 2025 को मार्गी हुए. इसके बाद गुरु ग्रह 11 नवंबर को वक्री हुए और अब अगले साल 2026 में 11 मार्च को मार्गी होंगे.
शुक्र ग्रह वक्री
शुक्रर ग्रह इस साल 2 मार्च 2025, दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर वक्री हुए इसके बाद शुक्र ग्रह 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर मार्गी हुए. शुक्र ग्रह कुल 43 दिन वक्री अवस्था में रहे.
शनि ग्रह वक्री
शनि ग्रह 13 जुलाई 2025, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर वक्री हुए इसके बाद शनि ग्रह 28 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मार्गी हुए. शनि ग्रह कुल 138 दिन वक्री अवस्था में रहे.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2025: 29 दिसंबर तक इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, वृश्चिक राशि में संचार करेंगे बुध
कब-कब अस्त हुए ग्रह?
जब कोई ग्रह सूर्य ग्रह के करीब आता है तो सूर्य की तेज रोशनी के कारण अपनी चमक खो देता है. इस स्थिति में वह ग्रह अस्त हो जाता है. इसे ही ग्रह का अस्त होना कहते हैं. सूर्य ग्रह कभी अस्त नहीं होते हैं. इसके अलावा राहु और केतु अस्त नहीं होते हैं. राहु-केतु छाया ग्रह यह दिखाई नहीं देते हैं. इनके अलावा सभी ग्रह चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि अस्त होते हैं. चलिए जानते हैं 2025 में कौन से ग्रह कब अस्त हुए.
चंद्र ग्रह अस्त
चंद्र ग्रह सबसे तेज गति से चलते हैं. यह प्रतिदिन 12-13 डिग्री आगे बढ़ते हैं. चंद्र ग्रह 2025 में सभी महीनों में 3-4 दिन की अवधि के लिए अस्त हुए. 2025 में चंद्र ग्रह कुल 51 दिन अस्त रहे.
मंगल ग्रह अस्त
मंगल ग्रह 1 नवंबर 2025, दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अस्त हुए इसके बाद अब मंगल ग्रह 2 मई 2026, दिन शनिवार सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उदित होंगे. साल 2025 में मंगल कुल 60 दिन अस्त रहे.
बुध ग्रह अस्त
बुध ग्रह 20 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक अस्त अवस्था में रहे. इसके अलावा 18 मार्च से 8 अप्रैल, 15 मई से 8 जून तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक, 3 सितंबर से 8 अक्टूबर तक और 11 नवंबर से 27 नवंबर तक अस्त रहे. बुध ग्रह साल 2025 में कुल 158 दिन अस्त रहे.
गुरु ग्रह अस्त
देवगुरु बृहस्पति 12 जून 2025, दिन गुरुवार को 7 बजकर 56 मिनट पर अस्त हुए इसके बाद 9 जुलाई 2025, दिन बुधवार की सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर उदय हुए. गुरु ग्रह इस साल कुल 27 दिन अस्त रहे.
शुक्र ग्रह अस्त
शुक्र ग्रह 19 मार्च 2025 से लेकर 23 मार्च 2025 तक अस्त रहे. इसके बाद 11 दिसंबर को अस्त अवस्था में जाएंगे और 1 फरवरी 2026 को उदित होंगे. इस साल में शुक्र कुल 25 दिन अस्त रहे.
शनि ग्रह अस्त
शनि ग्रह 28 फरवरी 2025, दिन शुक्रवार की शाम को 7 बजकर 6 मिनट पर अस्त हुए जिसके बाद 9 अप्रैल 2025 दिन, बुधवार को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर उदय हुए. शनि इस साल कुल 40 दिन अस्त रहे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines