Vinayaka Chaturthi January 2024: सनातन धर्म में गणशे चतुर्थी का खास महत्व है। शुक्ल और कृष्ण पक्ष मिलाकर एक महीने में दो बार चतुर्थी पड़ती है। कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि को गणेश चतुर्थी कहा जाता है। जबकि शुक्ल पक्ष का चौथा दिन विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के मुताबिक, पौष माह की विनायक चतुर्थी 14 जनवरी, रविवार को पड़ेगी। भक्त गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की खास पूजा करते हैं। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। विनायक चतुर्थी के दिन क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए।
विनायक चतुर्थी पूजा विधि
विनायक चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें।
घर में गणेश जी की फोटो या प्रतिमा से सामने बैठकर गाय के घी का दीया जलाएं।
भगवान गणेश को फूल की माला, 11 या 21 दूर्वा की गांठ, और बूंदी की लड्डू अर्पित करें।
ऐसा करने के बाद गणपति का सामने गणेश-मंत्र- ‘ओम् गं गणपतये नमः’ का कम से कम एक माला जाप करें। साथ ही गणेश जी की आरती भी करें।
भक्त चाहें तो इस दिन भगवान गणेश के मंदिर जाकर दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद भगवान को लड्डू अर्पित करें।
विनायक चतुर्थी के दिन जो कोई व्रत रखते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
गणेश जी के मंत्र
ओम् श्री गणेशाय नमः
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
गणेश जी की पूजा के फायदे
मान्यता है कि गणेश जी की पूजा से कार्यों सफलता प्राप्त होती है। साथ ही इनकी पूजा से सुख और समृद्धि भी बनी रहती है।
गणपति की पूजा से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। कहते हैं कि रोजाना गणेश जी की पूजा करने से दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं।
भगवान गणेश की पूजा से सुनने की क्षमता का विकास होता है। यानी जीवन में काम को लेकर धैर्य बना रहता है। मान्यतानुसार, गणेश जी के बड़े-बड़े कान धैर्य के प्रतीक हैं।
मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की पूजा से जीवन में शांति बनी रहती है। साथ ही टार्गेट लेकर जो काम किया जाता है वह पूरा होता है।
विनायक चतुर्थी डेट, शुभ मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी 14 जनवरी, रविवार को है। इस दिन राहु काल शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: उत्तरायण कब है 14 या 15 जनवरी को? जानें डेट मुहूर्त और मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines