Vastu Tips: घर तो ईंट-पत्थर-सीमेंट से बनता है। पर उस घर को घर बनाया जाता है उसमें रहने वालों की खुशी, आपसी प्यार, मधुर संबंध और पॉजिटिव वाइब्रेशन के जरिए। ये सब तभी संभव हो पाएगा जब आप घर के वास्तु को नजरअंदाज नहीं करेंगे। कई बार बिना जानकारी के जल्दबाजी में घर बन जाता है या घर खरीद लेते हैं जो गलत वास्तुशिल्प में बने घर गलत परिणाम भी देने लगते हैं।
खासतौर पर नव दंपति को शादी के बाद अपने बेडरूम का खास ख्याल करना चाहिए नहीं तो रिश्ते बिगड़ते और टूटते देर नहीं लगती है। रिश्तों के टूटने में तमाम कारणों में कई बार ये भी एक कारण बन सकता है।
शादी होने के बाद कई बार जीवन जबरदस्त चल रहा होता है और छोटी-छोटी बातों से तकरार शुरू हो जाती है। ये तकरार रोज के कलह में बदल जाती है। कई बार तो ये बातें इतनी बढ़ जाती हैं कि दुल्हन घर छोड़कर मायके चली जाती है और दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो जाता है। शादीशुदा जिंदगी में प्यार और स्नेह बरसे इसके लिए वास्तु की इन गलतियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बेडरूम के 7 बड़े वास्तु दोष
- घर बनवाते समय अक्सर बेडरूम को सही जगह पर स्पेस नहीं देना भारी नुकसान दे सकता है। नव दंपति के लिए बेडरूम उत्तर-पश्चिम के कोण पर रखना उपयुक्त माना गया है। ये वायव्य कोण है। यहां पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति रुचि बनी रहती है और संबंध अच्छे होते हैं। यदि आप लंबे समय तक रिश्ते में मधुरता चाहते हैं और घर के मुखिया हैं तो दक्षिण-पश्चिम के कोण पर बना बेडरूम भी अच्छा माना गया है।
- यदि वैवाहिक जीवन में कलह से बचना है तो गलती से भी बेडरूम दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। यदि यहां बेडरूम है तो शादी-शुदा लोग उसका उपयोग नहीं करे तो ही अच्छा है।
- बेडरूम में बेड और उसकी दिशा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। बेड वर्गाकार होना चाहिए और लकड़ी का होना चाहिए। उसकी डिजाइन पेचीदगी से भरा नहीं होना चाहिए। बेड का सिरहाना दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें तो अच्छा रहता है।
- बेडरूम में अक्सर डेसिंग टेबल लगा होता है और उसमें बड़ा सा कांच होता है। बेडरूम में दर्पण आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। ऐसे में डेसिंग टेबल को किसी और स्थान पर रखें तो ज्यादा उपयुक्त होता है।
- बेडरूम की दीवारों और फर्निचर में हल्के रंग का उपयोग करें। उसमें ज्यादा सामान न भरें और गंदगी न रखें।
- किचन का निमार्ण उत्तर-पूर्व की दिशा में न करें। ये हमेशा पति-पत्नी के संबंधों पर बुरा असर डालता है। किचन यदि दक्षिण-पूर्व के कोण पर है तो वो ज्यादा उपयुक्त माना गया है।
- शादी और परिवार से जुडी तस्वीरें, फोटो एलबम्स इत्यादि को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति अच्छी समझ देखने को मिलती है और परिवार में सौहार्द का माहौल बना रहता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines