Vastu Tips For Calendar 2024: नए साल की शुरुआत अब कुछ दिनों बाद होने वाली है। साल की शुरुआत होते ही लोग अपने-अपने घरों में कैलेंडर लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कैलेंडर लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कैलेंडर लगाने का विशेष नियम बताया गया है। माना जाता है कि यदि वास्तु के नियमानुसार कैलेंडर नहीं लगाते हैं तो जातक का जीवन प्रभावित होने लगता है। इसलिए किसी भी जातक को अपने घर या ऑफिस या कारोबार के स्थान पर कैलेंडर सही स्थान पर लगाना चाहिए है। ताकि पूरे साल धन की राह में किसी तरह की रुकावट न आए।
अक्सर कई लोग घर में नए साल का कैलेंडर तो लगाते हैं, लेकिन पुराना कैलेंडर उसी स्थान पर छोड़ देते हैं या घर में इधर-उधर रखें रहते हैं। वास्तु शास्त्र के नियमानुसार बिल्कुल गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुराने कैलेंडर रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही घर में लोगों की तरक्की रुक जाती है और सेहत पर भी प्रभाव डालता है। आज इस खबर में जानेंगे नए साल पर कैलेंडर लगाने की सही दिशा और शुभ जगह क्या होनी चाहिए।
पुराने कैलेंडर को जल में प्रवाहित करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नए साल का कैलेंडर लगाने के बाद पुराने साल का कैलेंडर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। क्योंकि कैलेंडर में भगवान और भी कुछ बने होते हैं, उन्हें ऐसे कहीं भी नहीं रख सकतें। इसलिए पुराने कैलेंडर को जल में प्रवाहित कर दें।
यह भी पढ़ें- इस साल कब रखा जाएगा मत्स्य द्वादशी का व्रत, जानें पूजा विधि और लाभ
कैलेंडर लगाने की सही दिशा
यदि आप अपने घर में नए साल पर कैलेंडर लगाना चाहते हैं, तो घर के पश्चिम दिशा में लगाएं। क्योंकि वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से जीवन में प्रवाह बना रहता है साथ ही खुशियों के साथ तरक्की भी मिलती है। जातक अपने जीवन में आगे बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और आप इसे बेहतर बनाना चाह रहे हैं, तो घर या दफ्तर में नए साल यानी 2024 का कैलेंडर उत्तर दिशा में लगाएं। क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता भगवान कुबेर का हैं।
यह भी पढ़ें- कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए धारण करें ये खास रत्न
इस दिशा में भूलकर न लगाएं कैलेंडर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दफ्तर में नए साल का कैलेंडर दक्षिण दिशा की ओर भूलकर न लगाएं। माना जाता है कि दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से घर के लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
अशुभ होता है ये जगह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे के पीछे कभी भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से जातक की तरक्की रुक जाती है। साथ ही जातक धीरे-धीरे गरीबी की ओर बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें- हनुमान जी को इन 5 चमत्कारी उपाय से करें प्रसन्न, बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
14 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines