Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक हमारे आस-पास की चीजें हमारे जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करती हैं। इसी कड़ी में आज हम पर्स (Vastu Tips For Purse) की बात करने जा रहे हैं।
अक्सर देखा जाता है कि पुरूष हो या महिला दोनों ही लोग अपने पर्स में पैसों के अलावा भी कई ऐसी चीजें ऐसी रख लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं होती है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक कुछ चीजों को पर्स में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि ये चीजें पर्स में रखी जाएं तो धन का हानि होना निश्चित है।
अक्सर देखा जाता है कि लोग पैसे से लेकर पुराने बिल तक, स्टेशनरी से लेकर फैमिली पिक्चर तक, अपने पर्स (Vastu Tips For Wallet) में रखते हैं। वास्तु के मुताबिक इन चीजों को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार पर्स में पैसों के अलावा कुछ और चीजें रखने से आर्थिक परेशानियां हो सकती है।
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के मुताबिक पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजें रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में कुछ ऐसी ही बेकार की चीजें अगर आपने निकालकर बाहर नहीं की, तों आपके पास हमेशा पैसों की तंगी रहेगी।
तो, आइए जानें उन चीजों के बारे में जिन्हें पर्स में रखना शुभ नहीं होता है।
फटा हुआ पर्स
आप जो भी पर्स अपने पास रखते हैं पर इस बात का खास ध्यान रखें कि वो कहीं से फटा हुआ ना हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार फटा हुआ पर्स आपकी आर्थिक स्थिति पर हमला करता है।
मरोड़ कर नोट
अकसर देखने को मिलता है कि लोग पर्स में नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है. पर्स में नोट को हमेशा सही तरीके से रखें।
पुराने बिल
आपने देखा होगा कि हममें से कई लोगों को खरीदारी करने के बाद बिल को पर्स में रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र में पुराना बिल रखना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि पर्स में पुराने बिल रखने वाले को मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है।
भगवान की फोटो
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने पर्स में किसी भी भगवान की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भगवान की फोटो को पर्स में रखने से हमेशा आपके घर में पैसों की तंगी रहती है और आपको जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मृतक की तस्वीरें
पर्स में मृतक रिश्तेदारों या व्यक्तियों की तस्वीरें रखने से भी बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि अगर कोई किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर रखता है तो उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। पर्स में भूलकर भी ऐसी तस्वीरें ना रखें, जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना नज़र आ रही हो हो. साथ ही इन्हें घर के अंदर भी ना लाएं, क्योंकि ये हमारे आसपास बुरी ऊर्जा को विकसित करती हैं.
सूखे हुए फूल
पर्स में सूखे हुए फूल आदि रखने से भी बचना चाहिए। ये चीजें भी नकारात्मकता का कारण बनती हैं।
चाबियां
ज्यादातर लोग अपने पर्स में चाबी रखते हैं, ताकि भूल न जाए। लेकिन,वास्तु के अनुसार पर्स में चाबी रखने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चाबी रखने से जीवन में नकारात्मकता आती है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी होती है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines