हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ 11 शुक्रवार तक रख लें मां लक्ष्मी का ये व्रत, मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे!

विज्ञापन
सिर्फ 11 शुक्रवार तक रख लें मां लक्ष्मी का ये व्रत, मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे!

Vaibhav Laxmi Vrat: लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और उपाय किए जाते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए कुछ व्रत भी रखे जाते हैं। उन्हीं में से एक है वैभव लक्ष्मी का व्रत। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से मां लक्ष्मी हर प्रकार की आर्थिक चिंताओं को दूर कर देती हैं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी के कई रूप बताए गए हैं। जिनमें धन-दौलत पाने के लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत रखना बेहद फायदेमंद बताया गया है। आइए जानते हैं कि धन लाभ के लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत किस प्रकार रका जाता है।

वैभव लक्ष्मी व्रत कब शुरू करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैभव लक्ष्मी का व्रत किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के शुरू किया जा सकता है। हालांकि मलमास या खरमास में व्रत की शुरुआत या उद्यापन नहीं किया जाता है। ऐसे में इस बात का हमेशा ख्याल रखें। ध्यान रहे कि वैभव लक्ष्मी का व्रत कम से कम 11 या 21 शुक्रवार तक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख

विज्ञापन

वैभव लक्ष्मी व्रत विधि | Vaibhav Lakshmi vrat

वैभव लक्ष्मी का व्रत शुक्रवार को रखा जाता है। ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर साफ कपड़े पहनकर पूजा स्थल को गंगाजल से अभिषिक्त करें। इसके बाद मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शाम के समय शुभ मुहूर्त में वैभव लक्ष्मी की पूजा करें। वैभव लक्ष्मी की पूजा के लिए उत्तर या पूर्व की दिशा शुभ मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में किसी स्थान को शुद्ध करें। फिर वहां लकड़ी की चौकी स्थापित करें। इसके बाद चौकी पर लाल रंग के वस्त्र बिछाकर उस मां वैभव लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके साथ ही श्रीयंत्र की स्थापना करना भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

पूजन के दौरान मां लक्ष्मी के समक्ष अक्षत रखें और उस पर कलश स्थापित करें। इसके बाद कलश के ऊपर कटोरी रखकर उसमें एक चांदी का सिक्का या आभूषण रखें। मां वैभव लक्ष्मी की पूजा में उन्हें सिंदूर, रोली, मौली, लाल फूल और फल चढ़ाएं। मां वैभव लक्ष्मी को खीर का भोग बेहद प्रिय है। पूजन के अंत में वैभव लक्ष्मी व्रत कथा का पाठ करें और आरती उतारें।

वैभव लक्ष्‍मी व्रत में जरूर ध्यान रखें ये बात

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैभव लक्ष्मी का व्रत फलाहार करके करना चाहिए. हालांकि कुछ लोग एक वक्त का भोजन करे के बाद भी इस व्रत को रखते हैं। ऐसे में इस दिन सात्विक चीजों का ही सेवन करना चाहिए। इसके अलावा वैभव लक्ष्मी व्रत के दौरान खट्टी चीजों का सेवन निषेध है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola